21.3 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)

डायरेक्टर नागराज मंजुले के साथ काम करना मेरी विश लिस्ट में था : सई ताम्हणकर

 मुंबई, 13 जून । मराठी और बॉलीवुड एक्ट्रेस सई ताम्हणकर इन दिनों विजय वर्मा स्टारर ‘मटका किंग’ को लेकर काफी चर्चाओं में है। इसे नागराज मंजुले डायरेक्ट कर रहे हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि नागराज के साथ काम करना उनकी विश लिस्ट में था, जिसके चलते वह काफी एक्साइटेड हैं। सई ने कहा, “नागराज मंजुले के साथ काम करना मेरी विश लिस्ट में था। मैंने कई इंटरव्यू और सोशल मीडिया पर इस बारे में भी कई बार बात की है। मैं उनके साथ काम करने के लिए बहुत एक्साइटेड और नर्वस हूं।” सई ने कहा, “यह अमेजन प्राइम की एक वेब सीरीज है, जिसमें विजय भी शामिल हैं। मुझे इसमें उनके जैसे बेहतरीन एक्टर के साथ काम करने का मौका मिलेगा। अभी, मैं अपने किरदार के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बता सकती, लेकिन कुल मिलाकर यह मेरी जिंदगी का सबसे रोमांचक किरदार होगा।” ‘मटका किंग’ में कृतिका कामरा, गुलशन ग्रोवर और सिद्धार्थ जाधव जैसे कलाकार अहम रोल में हैं। ‘मटका किंग’ की कहानी 1960 के दशक की है, जिसमें एक कपास व्यापारी ‘मटका’ नामक एक नया जुआ खेल शुरू करता है। यह खेल शहर में तूफान मचा देता है। यह खेल पहले सिर्फ अमीरों और अभिजात वर्ग के लिए आरक्षित था, लेकिन अब हर वर्ग के लोग जुड़ जाते हैं। रॉय कपूर फिल्म्स के बैनर तले सिद्धार्थ रॉय कपूर और नागराज मंजुले के साथ गार्गी कुलकर्णी, आशीष आर्यन और अश्विनी सिदवानी द्वारा निर्मित इस सीरीज का निर्देशन नागराज ने किया है और मंजुले के साथ अभय कोरानने ने इसे लिखा है। फिलहाल यह फिल्म प्रोडक्शन स्टेज में है और इसे प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जाएगा। वर्कफ्रंट की बात करें तो सई की झोली में ‘ग्राउंड जीरो’, ‘अग्नि’ और ‘डब्बा कार्टेल’ जैसी फिल्में हैं। उन्होंने कई अवॉर्ड्स अपने नाम किए। वह कबड्डी प्लेयर रह चुकी हैं। वह ‘दुनियादारी’, ‘सौ शशि देवधर’, ‘पोस्टकार्ड’ और ‘क्लासमेट्स’ जैसी शानदार फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने ‘हंटर’, ‘लव सोनिया’, ‘गजनी’, ‘वेक अप इंडिया’, ‘मिमी’, ‘इंडिया लॉकडाउन’, ‘तेंदुलकर आउट’ और हाल ही में ‘भक्षक’ जैसी हिंदी फिल्मों में भी काम किया हैं।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading