September 16, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)

करण औजला ने महज 10 मिनट में लिखा दिलजीत दोसांझ का गाना ‘गोट’

 मुंबई, 13 जून। चैट शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के 12वें एपिसोड में रैपर बादशाह, डिवाइन और करण औजला अपने लेटेस्ट एल्बम ‘एक था राजा’ को प्रमोट करने आएंगे। इस दौरान सभी कपिल शर्मा के साथ मिलकर खूब मस्ती करेंगे। एपिसोड में सिंगर करण औजला ने खुलासा किया कि उन्होंने 2020 में रिलीज हुए दिलजीत दोसांझ के गाने ‘गोट’ को सिर्फ 10 मिनट में लिखा था। करण के बारे में बात करते हुए कपिल ने कहा, “दिलजीत पाजी का गाना है ‘गोट’, वो इन्होंने सिर्फ 10 मिनट में लिखकर दे दिया था।” कपिल ने मजाकिया अंदाज में करण से पूछा, “पाजी, हम रेस्टोरेंट जाते हैं, और हम उनसे चाय लाने के लिए कहते हैं। अगर वे तुरंत चाय लाते हैं, तो हमें शक होता है कि चाय ठीक से उबली है या नहीं, या पुरानी तो नहीं दे दी। जब आपने 10 मिनट में दिलजीत पाजी को गाना दिया, तो क्या उन्होंने इसे खुशी से लिया या उन्होंने आपसे इसमें सुधार करने के लिए कहा?” करण ने कहा, “मैंने 10 मिनट में गाना लिख ​​लिया था, लेकिन यही सोचकर मैंने इसे कुछ घंटों बाद भेजा। मैं चाहता था कि उन्हें लगे कि मैं सीरियस हूं।” ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ शनिवार को नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होगा। बता दें, ‘गोट’ दिलजीत का 11वां एल्बम है। इसमें करण, राज रणजोध, अमृत मान, जी सिद्धू और हैप्पी रायकोटी द्वारा लिखे गए 16 गाने हैं। उनका ये म्यूजिक एलबम जैसे ही रिलीज हुआ, यूट्यूब पर नंबर वन पर ट्रेंड करने लगा। इनमें ‘इंट्रो’, ‘गोट’, ‘क्लैश’, ‘नवी नवी यारी’ और ‘पीड़’ जैसे गाने शामिल हैं। ‘गोट’ के बोल करण औजला ने लिखे, वहीं जी-फंक ने इसमें म्यूजिक दिया। राहुल दत्ता के डायरेक्शन में यह गाना बनकर तैयार हुआ।

अन्य ख़बरें

जो चाहिए था कल मुझे, आज मिला तो जरूरी क्यों? सलमान खान की क्रिप्टिक पोस्ट ने बढ़ाई उत्सुकता

Newsdesk

चेक बाउंस मामला : राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल राहत, 2 करोड़ जमा करने के लिए मिला आखिरी मौका

Newsdesk

चार साल बाद फिर ट्रैक पर दौड़े अनिल कपूर, बोले-‘तेज नहीं, बस चलते रहना जरूरी है’

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading