26.5 C
Jabalpur
September 20, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

पंजाब में मुख्यमंत्री की अपील के बावजूद, 1,338 टेलीकॉम टावर बाधित

नई दिल्ली, 27 दिसंबर | पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की अपील के बावजूद, राज्य में 1,338 से अधिक दूरसंचार टॉवर बाधित कर दिए गए हैं, जिससे यहां दूरसंचार सेवा प्रभावित हो गई है। 25 दिसंबर को पंजाब के मुख्यमंत्री कार्यालय ने किसानों से अपील की थी कि वे राज्य में दूरसंचार सेवाओं को बाधित न करें।

पंजाब सीएमओ ने ट्वीट कर कहा था, “मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह किसानों से अपील करते हैं कि वे राज्य की दूरसंचार सेवाओं को बाधित न करें और नागरिकों को असुविधा न पहुंचाए। मुख्यमंत्री उनसे संयम और अनुशासन दिखाने का आग्रह करते हैं।”

जब मुख्यमंत्री ने किसानों से शुक्रवार को अपील की थी, उस समय तक कुल 700 टॉवरों को बाधित किया जा चुका था। इसके बाद सीएमओ पंजाब ने 4.54 शाम को अपील जारी की थी।

अपील के बावजूद, 1,235 टॉवर (ट्वीट से पहले 700 बाधित हो चुक थे) शनिवार शाम 6.30 बजे तक बाधित किए जा चुके हैं।

रविवार को सुबह 8 बजे तक, 1,338 साइट्स डाउन हो गए थे और शनिवार लगभग रात 8 बजे से करीब 151 साइटें डाउन थी।

जो टॉवर्स डाउन हैं, उनमें से स्व-संचालित इंडुज टॉवर्स, जियो, बीएसएनएल के स्वामित्व वाले टॉवर और जीओ के एजी-2 टॉवर्स शामिल हैं।

अन्य ख़बरें

देश को अपने खिलाड़ियों पर गर्व, वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए शानदार सफलता हासिल करें: पीएम

Newsdesk

मनसुख मांडविया ने जापान में किया ‘संडे ऑन साइकिल’ का नेतृत्व, एशियन गेम्स के लिए खिलाड़ियों को दीं शुभकामनाएं

Newsdesk

मात्र 250 रुपए से संवार सकते हैं बच्चे का भविष्य! जानिए एनपीएस वात्सल्य स्कीम में क्यों बढ़ रही निवेशकों की रुचि

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading