21.3 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

‘सुपरस्टार सिंगर 3’ में अनूप जलोटा और तलत अजीज ने पंकज उधास से जुड़ी यादें की ताजा

 मुंबई, 14 जून । सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होने वाला बच्चों का लोकप्रिय सिंगिंग रियलिटी शो ‘सुपरस्टार सिंगर 3’ के ‘गजल नाइट’ स्पेशल एपिसोड में ‘भजन सम्राट’ अनूप जलोटा और गजल सिंगर तलत अजीज को बुलाया गया। एपिसोड में उन्होंने लेजेंडरी सिंगर पंकज उधास को श्रद्धांजलि देते हुए उनसे जुड़ी कुछ खास बातें बतायी। पंजाब के मोहाली से 14 साल की लाइसेल राय और कैप्टन पवनदीप राजन ने ‘घुंघरू टूट गए’ और ‘चुपके सखियों से’ जैसी गजलों पर परफॉर्मेंस दी और सबका दिल जीत लिया। उनकी परफॉर्मेंस से खुश अनूप ने दोनों की तारीफ करते हुए कहा, “यह प्यारी सी लाइसेल बिल्कुल जूनियर नेहा कक्कड़ जैसी दिखती है, और उसकी सिंगिंग में नेहा का अंदाज है। उन्होंने इतनी क्लेरिटी के साथ इतना अच्छा परफॉर्मेंस दिया। पवनदीप और लाइसेल, आपने इस गजल पर काफी अच्छा परफॉर्मेंस दिया है। इसे जारी रखें।” तलत ने कहा, “इस परफॉर्मेंस ने मेरी पुरानी यादें ताजा कर दीं, क्योंकि यह उन सॉन्ग में से एक है, जिसे अनूप जलोटा, पंकज उधास और मैंने एक साथ गाया था। इससे उन दिनों की खूबसूरत यादें ताजा हो गईं, जब हम तीनों एक साथ परफॉर्म करते थे। वे दिन बहुत खूबसूरत थे, और मैं उन्हें हमेशा अपनी जिंदगी में संजो कर रखूंगा।” होस्ट हर्ष लिंबाचिया ने पंकज, अनूप और तलत के साथ परफॉर्मेंस का एक वीडियो भी प्ले किया, जिसे देखकर दोनों इमोशनल हो गए। उन्होंने इसके लिए सभी को धन्यवाद दिया। पंकज उधास का 26 फरवरी, 2024 को मुंबई में लंबी बीमारी के कारण निधन हो गया। ‘सुपरस्टार सिंगर 3’ सोनी पर प्रसारित होता है।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading