May 7, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयहेल्थ एंड साइंस

फिलिस्तीन को 2 हफ्ते में मिलेगी कोविड-19 वैक्सीन

रमल्ला, 27 दिसंबर | फिलिस्तीन को कोविड-19 वैक्सीन की पहली खेप 2 हफ्ते के भीतर मिल जाएगी। ये जानकारी एक शीर्ष अधिकारी ने दी है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, सरकारी प्रवक्ता कमल अल-शखरा ने शनिवार को एक प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने वैक्सीन का शिपमेंट सुनिश्चित करने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) से संपर्क किया है।

साथ ही मंत्रालय ने वैक्सीन बना रहीं कई अंतर्राष्ट्रीय कंपनियों के साथ भी संपर्क किया है और उनसे जल्द से जल्द वैक्सीन भेजने के लिए कहा है। कोरोनावायरस के नए स्ट्रेन का परीक्षण करने की डिवाइस पाने के लिए भी डब्ल्यूएचओ से संपर्क किया है।

अल-शाखरा ने चेतावनी देते हुए कहा, “फिलिस्तीन में महामारी की स्थिति भयावह है।”

बता दें कि फिलिस्तीनी क्षेत्र में अब तक कुल 1,48,540 कोरोनावायरस मामले और 1,406 मौतें दर्ज हो चुकी हैं। वहीं 1,23,121 लोग ठीक हो चुके हैं।

अन्य ख़बरें

पाकिस्तान: कराची में पोलियोवायरस के पांच नए मामले आए सामने

Newsdesk

मातृ और शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए सरकार ने लॉन्च किया ‘जननी’ प्लेटफॉर्म

Newsdesk

एग्जीक्यूटिव की भर्ती और डेटा के दुरुपयोग के आरोपों को लेकर एम्फैसिस ने कोफोर्ज के खिलाफ अमेरिकी अदालत में याचिका दायर की

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading