19.3 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

अक्षय कुमार ने ‘सरफिरा’ का पहला पोस्टर किया रिलीज, रफ लुक में आए नजर

मुंबई, 15 जून । सुपरस्टार अक्षय कुमार साल में एक से ज्यादा मूवीज करने के लिए जाने जाते हैं और इसी ट्रेंड को फॉलो करते हुए वह अपनी नई फिल्म ‘सरफिरा’ लेकर आ रहे हैं। एक्टर ने फिल्म का पहला पोस्टर शेयर करते हुए इसकी रिलीज डेट से पर्दा उठाया। पोस्टर में एक्टर को रफ लुक में देखा जा सकता है। उन्होंने सनग्लासेस पहने हुए हैं और चेहरे पर हल्की दाढ़ी है और वह आसमान की ओर देख रहे हैं। उनके सनग्लासेस में ऊपर एयरक्राफ्ट की झलक दिखाई दे रही है। हल्की छोटी दाढ़ी में वो काफी हैंडसम लग रहे हैं। पोस्टर पर टैगलाइन लिखा हुआ है, “सपने इतने बड़े देखो कि लोग तुम्हें पागल कहें।” एक्टर ने कैप्शन में लिखा, “एक ऐसे आदमी की कहानी… जिसने बड़े सपने देखने की हिम्मत की! मेरे लिए यह एक कहानी है, एक किरदार है, एक फिल्म है, जीवन भर का एक मौका है! ‘सरफिरा’ का ट्रेलर 18 जून को रिलीज होगा। फिल्म 12 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।” फिल्म में अक्षय और राधिका मदान की जोड़ी देखने को मिलेगी। इसके अलावा, परेश रावल और सीमा बिस्वास जैसे सितारे अहम किरदारों मे नजर आएंगे। फिल्म का डायरेक्शन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता सुधा कोंगरा ने किया है। यह साउथ सुपरस्टार सूर्या की तमिल फिल्म ‘सोरारई पोटरु’ की रीमेक है। फिल्म की कहानी सुधा और शालिनी उषा देवी ने लिखी है और डायलॉग पूजा तोलानी के हैं। केप ऑफ़ गुड फिल्म्स की अरुणा भाटिया, साउथ के सुपरस्टार सूर्या और ज्योतिका (2डी एंटरटेनमेंट) और विक्रम मल्होत्रा ​​(अबुंदंतिया एंटरटेनमेंट) द्वारा निर्मित यह फिल्म 12 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बात करें अक्षय की आने वाली फिल्मों के बारे में तो वे ‘वेलकम टू द जंगल’, ‘हॉउसफुल’, ‘स्काई फोर्स’ और ‘खेल खेल में’ जैसी फिल्मों में नजर आएंगे। इससे पहले अक्षय कुमार की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ ईद के मौके पर रिलीज हुई थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर सकी।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading