November 2, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

बंगाल में कंचनजंगा एक्सप्रेस और मालगाड़ी की टक्कर

 कोलकाता, 17 जून । पश्चिम बंगाल में सोमवार को न्यू जलपाईगुड़ी और रंगापानी स्टेशनों के बीच अगरतला से सियालदाह जा रही कंचनजंगा एक्सप्रेस की एक मालगाड़ी से टक्कर हो गई। मालगाड़ी ने कंचनजंगा एक्सप्रेस को मारी जिससे उसके पिछले दो डिब्बे पटरी से उतर गये। हादसे के बाद यात्री ट्रेन से निकलकर भागने लगे। बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। खबर लिखे जाने तक किसी से हताहत होने की आधिकारिक सूचना नहीं थी। हालांकि बचाव कार्य में स्थानीय प्रशासन की मदद कर रहे लोगों का कहना है कि कुछ यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के कारण पश्चिम बंगाल को पूर्वोत्तर से जोड़ने वाले रूट पर रेल यातायात प्रभावित हुआ है। बारिश के कारण राहत एवं बचाव कार्य में दिक्कत आ रही है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुर्घटना पर दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने एक बयान में कहा, “दार्जिलिंग जिले के फांसीदेवा इलाके में एक दुःखद रेल दुर्घटना के बारे में जानकर मैं स्तब्ध हूं। विस्तृत जानकारी का इंतज़ार है। बताया जा रहा है कि कंचनजंगा एक्सप्रेस एक मालगाड़ी से टकरा गई है। बचाव और चिकित्सा सहायता के लिए डीएम, एसपी, डॉक्टर, एम्बुलेंस और आपदा दल घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। युद्ध स्तर पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

अन्य ख़बरें

नेपाल में भारी बर्फबारी के बीच छह भारतीय पर्यटक लापता, सेना ने शुरू किया खोज अभियान

Newsdesk

अमित शाह का विपक्षी रैली पर हमला, बोले- सिख विरोधी दंगों की बरसी पर आयोजन पीडि़तों के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा

Newsdesk

मध्य प्रदेश सरकार एमएसएमई को सुविधा प्रदान करने के लिए नई कंपनी गठित करेगी: मोहन यादव

Newsdesk

Leave a Comment