October 31, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)

ब्रेकअप की खबरों के बीच डिनर डेट पर गए करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश, वीडियो वायरल

मुंबई, 17 जून । टीवी के पॉपुलर कपल में से एक करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश को लेकर अफवाहें हैं कि उनका ब्रेकअप हो गया है। इन्हीं अफवाहों के बीच यह कपल मुंबई की सड़कों पर हाथों में हाथ डाल घूमता नजर आया। दोनों का सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसे देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि जो ब्रेकअप की खबरें आ रही थी, वह एकदम निराधारथी। कपल के रिश्ते में कोई दरार नहीं आई है। करण और तेजस्वी रविवार रात मुंबई के एक रेस्तरां में डिनर डेट पर गए। दोनों हाथ में हाथ डालकर चल रहे थे। रेस्तरां से निकलने के बाद करण तेजस्वी को प्रोटेक्ट करते नजर आए। उन्होंने पहले तेजस्वी को कार में बिठाया और फिर खुद जाकर बैठे। लुक की बात करें तो तेजस्वी ब्लैक आउटफिट में नजर आईं, वहीं करण व्हाइट शर्ट के साथ पिंक सूट में दिखाई दिए। इस वीडियो के वायरल हो जाने के बाद अब फैंस को यकीन हो गया है कि दोनों अभी भी साथ हैं। इससे पहले करण ने तेजस्वी संग लेटेस्ट वेकेशन की तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें दोनों एक-दूसरे के प्यार में डूबे नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में कुंद्रा व्हाइट शर्ट और ब्लू कार्गो में दिखे, तो वहीं तेजस्वी व्हाइट फ्लोरल प्रिंटेड ड्रेस में नजर आईं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए करण ने कैप्शन में लिखा, ”वस्सदी तू रहे.. हस्सदी तू रवीं.. सन्नू रोक्कन वाला केहदा नी? रब्ब वरगा आसरा तेरा नी.. राहे-राहे जान वालिए..!” बता दें कि दोनों की लव की शुरूआत ‘बिग बॉस 15’ के घर से हुई थी। इस सीजन की विनर तेजस्वी रही। शो से बाहर आने के बाद दोनों को कई बार साथ घूमते और मस्ती करते हुए देखा गया।

अन्य ख़बरें

नाली सफाई बनी आफत, तीन दिन से सड़क पर पड़ा मलबा फैला रहा दुर्गंध

Newsdesk

जबलपुर में आईटी और औद्योगिक विकास की संभावनाएं तलाशने पहुंचे मुख्य सचिव वर्णवाल

Newsdesk

मुख्यमंत्री मोहन यादव जी नगरीय क्षेत्र शहपुरा से निकल रहे

Newsdesk

Leave a Comment