20.7 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

ऋचा चड्ढा, अली फजल की ‘गर्ल्स विल बी गर्ल्स’ फ्रांस और ब्रिटेन में होगी रिलीज

मुंबई, 18 जून । ऋचा चड्ढा और अली फजल बॉलीवुड के पावर कपल हैं। यह जोड़ी एक तरफ अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं, तो वहीं अपने प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘गर्ल्स विल बी गर्ल्स’ को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। यह फिल्म इंटरनेशनल लेवल पर धूम मचा रही है। अब यह जल्द ही फ्रांस और ब्रिटेन में रिलीज होगी। गर्ल्स विल बी गर्ल्स’ का डायरेक्शन शुचि तलाठी ने किया है। इस मौके पर ऋचा ने कहा, ”हमें यह देखकर बेहद गर्व है कि ‘गर्ल्स विल बी गर्ल्स’ को ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर काफी सराहा जा रहा है। हम फ्रांस और यूके की ऑडियंस के फीडबैक को जानने के लिए एक्साइटेड हैं जो इसे सबसे पहले एक्सपीरियंस करेंगे।” एक्ट्रेस ने कहा कि वह फिल्म को ग्लोबल लेवल पर मिल रहे प्यार से बेहद खुश हैं, जिसमें सनडांस फिल्म फेस्टिवल में जीत भी शामिल है। ऋचा ने कहा, “फिल्म हाल ही में सनडांस फिल्म फेस्टिवल के यूके चैप्टर में भी दिखाई गई। अब हम उस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं जब भारतीय ऑडियंस भी इस साल के आखिर में इसे देख सकेंगे।” ‘गर्ल्स विल बी गर्ल्स’ एक 16 साल मीरा और उसकी मां के साथ बढ़ती उम्र के साथ उसके रिश्ते की कहानी बताती है। मीरा का किरदार प्रीति पाणिग्रही ने निभाया है। उत्तरी भारत के एक हिल स्टेशन के बोर्डिंग स्कूल पर आधारित इस फिल्म में मीरा के किशोरावस्था के प्यार के सफर को समाज के नजरिए से दिखाया गया है। इसकी थीम मां-बेटी के प्यार और मतभेद और पीढ़ी दर पीढ़ी महिला जागृति को बेहतरीन ढंग से पेश करती है। ‘गर्ल्स विल बी गर्ल्स’ भारत के पुशिंग बटन स्टूडियो, फ्रांस के डोल्से वीटा फिल्म्स और ब्लिंक डिजिटल के बीच एक इंडो-फ्रेंच सह-निर्माण है।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading