21.3 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)

असम में जन्मीं देवोलीना का बिहार से कनेक्शन, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

 मुंबई, 18 जून । ‘साथ निभाना साथिया’ सीरियल से घर-घर में गोपी बहू के नाम से मशहूर हुई एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ‘छठी मैया की बिटिया’ शो में छठी मैया का किरदार निभा रही हैं। उन्हें इस भूमिका के लिए काफी सराहना मिल रही है। यूं तो एक्ट्रेस असम की रहने वाली है, लेकिन उन्होंने हाल ही में बिहार से अपने कनेक्शन के बारे में बात की। छठी मैया बिहार और पूर्वांचल के लोगों के लिए पूजनीय देवी हैं। देवोलीना ने कहा कि वह असम में ओएनजीसी कॉलोनी में पली-बढ़ी हैं, जहां हर राज्य के लोग रहते हैं, जिसके चलते वह बिहार और वहां की संस्कृति को जानती है। एक्ट्रेस ने कहा, “मेरे पड़ोसी बिहार से थे, उनसे मैंने ऑरेंज सिंदूर और ठेकुआ के महत्व के बारे में जाना। मैं न केवल ठेकुआ के बारे में जानती हूं, बल्कि मुझे उनका स्वाद भी बहुत पसंद है। इसके अलावा, असम में मेरे घर के पास रहने वाले पड़ोसी बिहार से हैं, इसलिए मैं उनके खाने से परिचित हूं, और मैंने उनसे लिट्टी चोखा बनाना भी सीखा है।” उन्होंने आगे कहा, ”मेरे आस-पास रहने वाले बिहार के लोगों की वजह से मुझे भी छठ पूजा और उसके रीति-रिवाजों के बारे में पता है। सुबह के समय वे गन्ने के पौधे की पूजा करते हैं। मेरी पड़ोस की आंटी सूर्योदय से पहले उठकर व्रत रखती थीं और अगली शाम को व्रत तोड़ती थीं। वे इस त्योहार के दौरान स्वादिष्ट ठेकुआ बनाती थीं और हम सब उसका लुत्फ उठाते थे।” ‘छठी मैया की बिटिया’ अनाथ वैष्णवी (एक्ट्रेस वृंदा दहल) की कहानी है। वह छठी मैया को अपनी मां के रूप में मानती है। छठी मैया अपने भक्तों की जीवन भर रक्षा करती हैं और उनका मार्गदर्शन करती हैं। इस शो में सारा खान, जया भट्टाचार्य, वृंदा दहल और आशीष दीक्षित भी हैं। ‘छठी मैय्या की बिटिया’ सन नियो पर प्रसारित होता है। बता दें कि देवोलीना कोरियोग्राफर बनना चाहती थीं। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत डांस रियलिटी शो ‘डांस इंडिया डांस सीजन 2’ से की थी। इसके बाद वह इमेजिन टीवी के शो ‘संवारे सबके सपने प्रीतो’ में नजर आई। इसमें उन्होंने गुरबानी ढिल्लों का रोल निभाया, लेकिन लोकप्रियता उन्हें ‘साथ निभाना साथिया’ से मिलीं। 5 साल तक देवोलीना ने गोपी बहू के किरदार से दर्शकों के दिलों पर राज किया। वह साल 2020 में ‘बिग बॉस 13’ में बतौर कंटेस्टेंट नजर आई। इसके बाद जून 2022 में उन्होंने रेणुका शहाणे की शॉर्ट फिल्म ‘फर्स्ट सेकंड चांस’ में काम किया। देवोलीना एक्ट्रेस होने के साथ ही साथ ज्वेलरी डिजाइनर भी हैं। वह ट्रेंड भरतनाट्यम डांसर भी हैं।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading