21.9 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

श्रद्धा कपूर ने राहुल मोदी संग शेयर की फोटो, रोमांटिक अंदाज में किया प्यार का इजहार

मुंबई, 19 जून । श्रद्धा कपूर ‘तू झूठी मैं मक्कार’ के राइटर राहुल मोदी को डेट कर रही हैं। इस बात का खुलासा खुद एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फोटो के जरिए किया। श्रद्धा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर राहुल के साथ एक सेल्फी पोस्ट की है, जिसमें दोनों व्हाइट आउटफिट में नजर आ रहे हैं। इस दौरान एक्ट्रेस ने राहुल का हाथ पकड़ा हुआ है। इस तस्वीर के साथ एक्ट्रेस ने दिल छू लेने वाला कैप्शन लिखा, “दिल रख ले…नींद तो वापस दे दे यार।” इसी के साथ उन्होंने हार्ट इमोजी पोस्ट की और राहुल मोदी को टैग भी किया है। श्रद्धा और राहुल पिछले कुछ समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। वह कई बार एक साथ इवेंट में स्पॉट हुए हैं। बता दें कि मार्च में श्रद्धा ने कुछ फोटो शेयर की, इन फोटो में उनके गले में ‘आर’ शब्द का पेंडेंट देखा गया, जिसने सबका ध्यान खींचा। बताया जाता है कि दोनों की मुलाकात रणबीर कपूर स्टारर ‘तू झूठी मैं मक्का’ के सेट पर हुई थी। इस फिल्म में राहुल राइटर के रूप में काम कर रहे थे। वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रद्धा इन दिनों ‘स्त्री 2’ की तैयारी में बिजी हैं, जो 2018 में आई राजकुमार राव, अपारशक्ति खुराना, फ्लोरा सैनी और अभिषेक बनर्जी स्टारर फिल्म का दूसरा पार्ट है। हॉरर कॉमेडी के दूसरे पार्ट में राजकुमार एक बार फिर श्रद्धा के साथ नजर आएंगे। फिल्म 15 अगस्त को सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज होगी। वहीं बात करें राहुल मोदी की तो वह ‘प्यार का पंचनामा 2’, ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading