August 29, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

मजबूत आर्थिक विकास के कारण इस साल घट सकती है देश छोड़कर जाने वाले करोड़पति लोगों की संख्या : रिपोर्ट नई

 दिल्ली, 19 जून। भारत में आर्थिक विकास तेज गति से हो रहा है। इस कारण देश छोड़कर विदेश में बसने वाले करोड़पति भारतीयों की संख्या में इस वर्ष कमी देखने को मिल सकती है। ये जानकारी एक रिपोर्ट में दी गई है। ‘द हेनले प्राइवेट वेल्थ माइग्रेशन रिपोर्ट 2024’ में बताया गया कि इस साल भारत के 4,300 करोड़पति लोग देश छोड़कर विदेश में बस सकते हैं। पिछले साल यह आंकड़ा 5,100 का था। रिपोर्ट में बताया गया कि भारत से एक बड़ा आउटफ्लो देखने को मिल रहा है, क्योंकि अर्थव्यवस्था का आकार बढ़ने के कारण नए करोड़पति पैदा हो रहे हैं। रिपोर्ट में कहा गया कि अमीर भारतीयों के लिए ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका जैसे देश में निवेश के अवसर बढ़ रहे हैं। भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था है और वित्त वर्ष 2023-24 में 8.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। रिपोर्ट में आगे कहा गया कि भारत के करोड़पति लोग यूएई जैसे देशों का रुख कर रहे हैं, लेकिन ये भारत के लिए ज्यादा चिंता की बात नहीं है, क्योंकि यहां विदेश में बसने वाले करोड़पतियों की तुलना में कहीं अधिक लोग नए करोड़पति बन रहे हैं। पिछले एक दशक में देश में मिलियनेयर लोगों की संख्या में 85 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है और यह 3,26,400 के करीब है। मिलियनेयर की संख्या के मामले में भारत दुनिया में 10वें स्थान पर है। रिपोर्ट में 2024 में यूके से 9,500 मिलियनेयर के देश छोड़ने का अनुमान जताया गया है। पिछले वर्ष 4,200 ने देश छोड़ा था। हेनले एंड कंपनी में प्राइवेट क्लाइंट के ग्रुप हेड और पार्टनर, डोमिनिक वोलेक ने कहा कि इस साल 1,28,000 मिलियनेयर के एक देश छोड़कर दूसरे देश में बसने की उम्मीद है। यह 2023 के रिकॉर्ड आंकड़े 1,20,000 से भी अधिक है।

अन्य ख़बरें

‘कृष्ण चेतना’ विश्व को एकजुट कर सकती है : आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत

Newsdesk

प्रधानमंत्री मोदी का राष्ट्रपति मिर्जियोयेव के निमंत्रण पर उज्बेकिस्तान का दौरा

Newsdesk

हॉकी के जादूगर ‘पद्म भूषण’ मेजर ध्यानचंद की जयंती पर सीएम योगी सहित कई मुख्यमंत्रियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading