May 6, 2026
सी टाइम्स
टेक्नोलॉजीराष्ट्रीय

आईआईटी मंडी ने बनाया एआई योगा मैट, सही आसन करने में करेगा मदद

Indian startup develops AI-enabled yoga mat

नई दिल्ली, 22 जून । आईआईटी मंडी से जुड़े एक स्टार्टअप ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से लैस एक योगा मैट बनाया है। इस मैट को ‘योगीफाई’ नाम दिया गया है और कई केंद्रीय मंत्रियों को गिफ्ट भी किया गया है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से ‘योगीफाई’ मैट को विदेश मंत्री (ईएएम) एस. जयशंकर, रेलवे, सूचना एवं प्रसारण और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और अन्य केंद्रीय मंत्रियों को भेजा गया है। मंत्रालय के अनुसार, यह मैट घर पर योग के अनुभव को बेहतर बनाएगा। इसमें कंफर्टेबल योगा प्रैक्टिस के लिए एआई और कंप्यूटर विजन (सीवी) टेक्नोलॉजी का फायदा मिलेगा। मैट एक बिल्ट-इन इनोवेटिव सेंसर लेयर से लैस है, जो योग करने वालों के आसनों को ट्रैक करता है और उन आसनों को सही करने में मदद करने के लिए सुझाव देता है। इसे वेलनेसिस टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड ने बनाया है, जिसे आईआईटी मंडी के टेक्नोलॉजी इनोवेशन हब (टीआईएच) आईहब में इनक्यूबेट किया गया है और डीएसटी के एनएम-आईसीपीएस प्रोग्राम के तहत समर्थित किया गया है। मंत्रालय के अनुसार, यह मैट पूरी तरह से स्वदेशी है। इसके कई लाभ हैं। इनमें योगासन ट्रेनिंग, इंटरैक्टिव योगा क्लासेस, रियल-टाइम फीडबैक और दुनिया भर में कहीं भी, कभी भी पर्सनलाइज कोचिंग की सुविधा शामिल हैं। ‘योगीफाई’ स्मार्ट मैट घर पर अन्य स्मार्ट डिवाइस के साथ सहजता से काम करता है, ताकि योग करने के लिए सही माहौल तैयार किया जा सके।

अन्य ख़बरें

साउथ कोरिया की शिप में धमाके के बाद आग, सोल बोला- जांच जारी, ट्रंप के दावे पर भी पूरा ध्यान

Newsdesk

मुंबई के गोराई बीच पर तीन साल का अंधेरा खत्म, अदाणी इलेक्ट्रिसिटी और बीएमसी ने 2.5 किमी क्षेत्र को किया रोशन

Newsdesk

बिहार : सम्राट मंत्रिमंडल का विस्तार 7 मई को, शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी भी होंगे शामिल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading