October 31, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

पंजाब के तरन तारन में पाकिस्तानी ड्रोन बरामद

चंडीगढ़, 22 जून । सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पंजाब पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में तरन तारन जिले के सीमावर्ती इलाके में एक पाकिस्तानी ड्रोन बरामद किया है। अर्धसैनिक बल ने शनिवार को यह जानकारी दी। बीएसएफ द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है, “यह सफल अभियान बीएसएफ जवानों और पंजाब पुलिस के बीच त्वरित सूचना साझा करने और समन्वित प्रयासों का परिणाम है, जो अवैध ड्रोन खतरे को खत्म करने के लिए उनकी प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।” इससे पहले 20 जून को भी बीएसएफ ने राज्य में दो चीन निर्मित पाकिस्तान ड्रोन बरामद किए। पहली घटना में, बीएसएफ जवानों ने अमृतसर जिले से एक ड्रोन बरामद किया, जबकि दूसरी घटना में जवानों और पंजाब पुलिस ने तरन तारन जिले से एक ड्रोन बरामद किया। दोनों ड्रोन चीन निर्मित डीजेआई माविक 3 क्लासिक मॉडल के थे। बीएसएफ पर पंजाब में 553 किलोमीटर लंबी विभिन्न चुनौतियों से भरी भारत-पाकिस्तान सीमा की सुरक्षा की जिम्मेदारी है।

अन्य ख़बरें

नाली सफाई बनी आफत, तीन दिन से सड़क पर पड़ा मलबा फैला रहा दुर्गंध

Newsdesk

जबलपुर में आईटी और औद्योगिक विकास की संभावनाएं तलाशने पहुंचे मुख्य सचिव वर्णवाल

Newsdesk

मुख्यमंत्री मोहन यादव जी नगरीय क्षेत्र शहपुरा से निकल रहे

Newsdesk

Leave a Comment