40 C
Jabalpur
June 14, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

छोटा शकील के साले की मुंबई के अस्पताल में मौत

मुंबई, 22 जून। टेरर फंडिंग के आरोपी आरिफ अबूबकर शेख उर्फ ​​आरिफ भाईजान की शनिवार को मुंबई के सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। एडवोकेट एमबी शेख ने बताया कि आरोपी आरिफ अबूबकर शेख को सांस लेने में तकलीफ के बाद शुक्रवार देर रात सर जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वह, भगोड़े गैंगस्टर छोटा शकील का साला था। जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद अबूबकर शेख का शव अंतिम संस्कार के लिए उनके परिजनों को सौंप दिया गया। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने अबूबकर शेख और उसके भाई शब्बीर को माफिया डॉन दाऊद इब्राहिम कासकर, छोटा शकील और अन्य के खिलाफ दर्ज टेरर फंडिंग मामले के सिलसिले में मई 2023 में गिरफ्तार किया था। उन पर हथियारों की तस्करी, नार्को-टेरर, मनी लॉन्ड्रिंग, फेक करेंसी की छपाई और उसको बाजार में चलाना, तथा अन्य अपराधों के अलावा अवैध रूप से अर्जित धन से संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाया गया था। दोनों पर अलकायदा, लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी), जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) और अन्य ग्लोबल संगठनों के साथ आतंकवादी संबंध रखने का भी आरोप लगाया गया था।

अन्य ख़बरें

पश्चिम बंगाल विधायक हस्ताक्षर मामले में सीआईडी के सामने पेश होंगे अभिषेक बनर्जी

Newsdesk

विजाग स्टील प्लांट में धमाके में मरने वालों की संख्या 10 हुई, सरकार ने हरसंभव मदद की घोषणा की विशाखापत्तनम,

Newsdesk

चेकिंग में फंसी लग्जरी थार, 9.92 लाख नकद ने बढ़ाई चालक की मुश्किलें

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading