19.3 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)

प्रभास-दीपिका स्टारर ‘कल्कि 2898 एडी’ का थीम सॉन्ग मथुरा में होगा लॉन्च

मुंबई, 24 जून। अपकमिंग फिल्‍म ‘कल्कि 2898 एडी’ के निर्माताओं ने रविवार को घोषणा करते हुए कहा कि 24 जून को ‘थीम ऑफ कल्कि’ नामक गीत को मथुरा में लॉन्च किया जाएगा। इस फिल्‍म में प्रभास, अमिताभ बच्चन, कमल हासन और दीपिका पादुकोण मुख्‍य भूमिकाओं में हैं। सोशल मीडिया पर वैजयंती मूवीज ने नदी और घाट के किनारे मंदिरों के साथ एक नया पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर पर लिखा है, ”मथुरा में ‘कल्कि 2898 एडी’ की थीम का अनावरण।” पोस्ट का शीर्षक है, “उत्तर प्रदेश में भगवान कृष्ण की जन्मस्थली मथुरा में कल्कि की थीम का अनावरण, गाना कल रिलीज होगा।” यह डायस्टोपियन साइंस फिक्शन एक्शन फिल्म नाग अश्विन द्वारा लिखी और निर्देशित की गई है। वैजयंती मूवीज के तहत सी. अश्विनी दत्त द्वारा निर्मित यह फिल्‍म हिंदू धर्मग्रंथों से प्रेरित है। यह फिल्म वर्ष 2898 ई. में एक सर्वनाश के बाद की दुनिया में सेट है। इसमें दिशा पटानी, ब्रह्मानंदम, शोभना, सास्वत चटर्जी, पसुपति और मालविका नायर भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। बिग बी इस फिल्म में अश्वत्थामा की भूमिका निभाएंगे। यह फिल्म 27 जून को रिलीज होगी। प्रभास को पिछली बार ‘सालार : पार्ट 1-सीजफायर’ में देखा गया था। इसके बाद उनकी अगली फिल्म ‘कन्नप्पा’, ‘द राजा साब’ और ‘सालार : पार्ट 2-शौर्यंगा पर्वम’ पाइपलाइन में है। इससे पहले अमिताभ ने ‘ऊंचाई’, ‘घूमर’ और ‘गणपथ’ जैसी फिल्मों में काम किया है। मेगास्टार की अगली तमिल फिल्में ‘वेट्टैयान’ और ‘द उमेश क्रॉनिकल्स’ हैं। दीपिका जल्‍द ही अपने पहले बच्‍चे को जन्‍म देने वाली हैं। वह पिछली बार अनिल कपूर और ऋतिक रोशन के साथ एरियल एक्शन फिल्म ‘फाइटर’ में नजर आई थीं। उन्होंने ‘पठान’, ‘जवान’, ‘गहराइयां’, ‘ब्रह्मास्त्र : पार्ट वन – शिवा’ और ’83’ जैसी फिल्मों में भी काम किया है। उनकी अगली फिल्म ‘सिंघम अगेन’ है। दिशा की अगली तमिल एक्शन फिल्म ‘कांगुवा’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ है।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading