July 29, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

अमेरिका के प्रस्तावित नियम का कड़ा विरोध करता है चीन : प्रवक्ता

बीजिंग, 24 जून । अमेरिकी वित्त मंत्रालय ने 21 जून को चीन के प्रति निवेश के नियंत्रण के नियम का सुझाव पेश किया। इसकी प्रतिक्रिया में चीनी वाणिज्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि चीनी पक्ष ने अमेरिका से जारी संबंधित दस्तावेज पर ध्यान दिया है। चीनी पक्ष इस पर चिंता और कड़ा विरोध करता है और संबंधित कदम उठाने का अधिकार सुरक्षित करेगा। प्रवक्ता ने बताया कि अमेरिका ने कई बार बल दिया है कि उसे चीन के साथ कथित डी-कपलिंग करने और चीनी आर्थिक विकास रोकने का इरादा नहीं है, लेकिन उसने चीन में अमेरिकी उद्यमों के निवेश को नियंत्रित करने और चीनी व्यवसायों के सामान्य विकास को दबाने के नियम का सुझाव जारी किया। यह राष्ट्रीय सुरक्षा को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने की कार्रवाई है और सैन फ्रैंसिस्को में दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों की भेंटवार्ता की समानताओं के विरुद्ध है, जो दोनों देशों के उद्यमों के सामान्य आर्थिक व व्यापारिक सहयोग पर कुप्रभाव डालेगा, अंतरराष्ट्रीय आर्थिक व व्यापारिक व्यवस्था तथा वैश्विक व्यावसायिक श्रृंखला व सप्लाई श्रृंखला की स्थिरता को बर्बाद करेगा। अमेरिका को बाजार के आर्थिक कानून और निष्पक्ष प्रतिस्पर्द्धा के सिद्धांत का सम्मान कर आर्थिक व व्यापारिक सवाल का राजनीतिकरण और हथियारीकरण बंद कर चीन के प्रति निवेश नियंत्रण हटाना और द्विपक्षीय आर्थिक व व्यापारिक सहयोग के लिए बेहतर वातावरण तैयार करना चाहिए। (साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अन्य ख़बरें

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा जारी, छह महीने में 257 सांप्रदायिक घटनाएं दर्ज: रिपोर्ट

Newsdesk

जापान में 7.1 तीव्रता का भूकंप: सुनामी की चेतावनी जारी, दक्षिण कोरिया में भी महसूस हुए झटके

Newsdesk

वाशिंगटन में ट्रंप से मिलेंगे नेतन्याहू, ईरान और क्षेत्रीय सुरक्षा पर होगी चर्चा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading