26.5 C
Jabalpur
October 23, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनराष्ट्रीय

पेरिस हाउते कॉउचर वीक में जान्हवी कपूर ने पहना राहुल मिश्रा का डिजाइनर आउटफिट

मुंबई, 25 जून। जान्हवी कपूर ने अपने स्टाइल और फैशन से इंडस्ट्री में जगह बनाई है। अब उन्होंने पेरिस में हाउते कॉउचर वीक में इंटरनेशनल रनवे की शुरुआत कर दी है। एक्ट्रेस ने डेब्यू वॉक में राहुल मिश्रा का डिज़ाइन किया गया आउटफिट पहना। उन्होंने इवेंट में मिश्रा के कॉउचर फॉल 2024 कलेक्शन ‘ऑरा’ की एक खूबसूरत मरमेड-स्टाइल वाली स्कर्ट पहनी और फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की। फोटो को शेयर करते हुए जान्हवी ने कैप्शन में लिखा, “मुझे अपने शानदार शो का हिस्सा बनाने के लिए सबसे पहले राहुल मिश्रा को धन्यवाद। पेरिस कॉउचर वीक की तुलना में रैंप ज्यादा सुकून भरा था।” एक्ट्रेस ने आगे कहा, “आप और आपकी फैमिली और टीम की ईमानदारी, सादगी, क्रिएटिविटी और पैशन ने इसे परफेक्ट बना दिया।” जान्हवी ने ग्लिटर एम्ब्रायडरी वाली मरमेड-स्टाइल होलोग्राफिक स्कर्ट पहनी और इसे स्ट्रैपलेस ब्लैक सीक्विन बस्टियर टॉप के साथ पेयर किया। इस लुक में एक्ट्रेस काफी ग्लैमरस लग रही थीं। इस लुक में एक्ट्रेस ने अपने मेकअप को मिनिमल रखा और बालों को खुला छोड़ा। 2020 में, मिश्रा पेरिस में हाउते कॉउचर वीक में शोकेस करने वाले पहले भारतीय डिजाइनर बने। 2014 में, उन्हें मिलान फैशन वीक में इंटरनेशनल वूलमार्क अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। वह इस अवॉर्ड को जीतने वाले पहले भारतीय डिजाइनर बने। उनका कॉउचर लेबल डिजाइन फिलॉसफी तीन ई पर आधारित है- एनवायरनमेंट, एंप्लॉयमेंट और एंपावरमेंट… जान्हवी के हालिया प्रोजेक्ट्स की बात करें तो उनकी हाल ही में ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ फिल्म रिलीज हुई। इस फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव थे। वह जल्द ही सुधांशु सरिया द्वारा निर्देशित ‘उलझन’ में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म 2 अगस्त को रिलीज होगी। पहले इसकी रिलीज डेट 5 जुलाई तय की गई थी, जिसे टाल दिया गया। यह फिल्म इंडियन फॉरेन सर्विस ऑफिसर की जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें गुलशन देवैया और रोशन मैथ्यू लीड रोल में हैं।

अन्य ख़बरें

पूर्व वायु योद्धा परवेज आलम ने लगाया घर पर हमले और 16 घंटे हिरासत में रखने का आरोप, मुख्य सचिव से लगाई न्याय की गुहार

Newsdesk

2028 में खेले जाएंगे लॉस एंजिल्स ओलंपिक के लिए क्वालीफायर मुकाबले, आईसीसी ने किया बदलाव

Newsdesk

चीन सीमा पर आईटीबीपी प्रमुख की टिप्पणी को लेकर स्पष्टीकरण, किसी विशेष घटना से जुड़ा नहीं मामला

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading