20.7 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

बिजली आपूर्ति को लेकर केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले सीएम धामी

देहरादून, 27 जून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली दौरे पर हैं। वो लगातार बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व और दिग्गज नेताओं से शिष्टाचार भेंट कर रहे हैं। उन्होंने सबसे पहले तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आदि से मुलाकात की और सभी को बधाई दी। गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केन्द्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की और उन्हें हाउस ऑफ हिमालयाज ब्रांड के स्थानीय उत्पाद भेंट किए। मुख्यमंत्री धामी ने इस दौरान उनसे राज्य में विद्युत की बढ़ती मांग, ऊर्जा सुरक्षा और बेस लोड क्षमता को पूरा किए जाने को लेकर कोयला आधारित संयंत्रों से उत्तराखंड राज्य को विद्युत का 500 मेगावाट अतिरिक्त कोटा स्थाई रूप से आवंटित किए जाने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से केन्द्रीय तापीय संयंत्रों से 500 मेगावाट अतिरिक्त विद्युत आपूर्ति उत्तराखण्ड राज्य को स्थायी रूप से आवंटित किये जाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में बिजली उत्पादन के लिए सिर्फ जल विद्युत केंद्र ही है। इसके चलते राज्य में कुल एनर्जी मिक्स में 55 प्रतिशत से अधिक ऊर्जा जल विद्युत स्रोतों से प्राप्त होती है। कोयला आधारित संयंत्रों से राज्य के एनर्जी मिक्स में केवल 15 प्रतिशत ही ऊर्जा प्राप्त होती है। इसके कारण राज्य में बेस लोड क्षमता का अभाव राज्य की ऊर्जा सुरक्षा के लिये कठिन चुनौती बनता जा रहा है। वहीं ठंड के मौसम में राज्य के जल विद्युत ऊर्जा स्रोतों से औसतन 300- 400 मेगावाट ऊर्जा ही प्राप्त हो पाती है, जो ऊर्जा सुरक्षा की स्थिति को और गम्भीर बनाती है।

अन्य ख़बरें

दाऊद के भाई से जुड़े जब्त फ्लैट में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, ईडी ने दर्ज की एफआईआर

Newsdesk

‘ब्लैकमेल की साजिश’: सिद्दारमैया ने स्टिंग ऑपरेशन मामले में कांग्रेस नेता का लिया नाम

Newsdesk

भाजपा के ‘सत्ता परिवर्तन’ आरोपों पर थरूर का पलटवार, ‘आपातकाल के अंत’ का दिया उदाहरण

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading