22.8 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

केंद्र में मंत्री बनने के बाद पहली बार पटना पहुंचे चिराग पासवान, कहा- पूरी निष्ठा से निभाएंगे जिम्मेदारी

पटना, 29 जून । लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान केंद्र में मंत्री बनने के बाद शनिवार को पहली बार बिहार की राजधानी पटना पहुंचे। पटना हवाई अड्डा पहुंचने पर उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने उन्हें केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी दी है, जिसे ईमानदारी और निष्ठा से निभाउंगा। उन्होंने इस क्रम में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की भी चर्चा करते हुए कहा कि उसकी तैयारियां पार्टी द्वारा शुरू कर दी गयी है। लोजपा (रामविलास) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान केंद्र में मंत्री बनने के बाद अपने सांसदों के साथ पटना पहुंचे। उनके पटना पहुंचने के पहले से ही लोजपा (रा) के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पटना हवाई अड्डे पर पहुंच गए थे। हजारों कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े के साथ उनका स्वागत किया। उन्होंने भी लोगों का आभार जताया। पत्रकारों से चर्चा करते हुए केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा उन्हें एक बड़ी जिम्मेदारी दी गई है, उसका वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा से पालन करेंगे। उन्होंने फूड प्रोसेसिंग के क्षेत्र में बिहार में काम करने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में हमारी बड़ी जीत हुई है। पार्टी ने चुनाव में शत प्रतिशत स्ट्राइक रेट रखा है। बिहार में अगले साल विधानसभा के चुनाव भी होने हैं, ऐसे में पार्टी उसकी तैयारी में मजबूती के साथ जुटेगी। हमारी कोशिश है कि जो जीत लोकसभा में बिहार हमें मिली, वही जीत विधानसभा चुनाव में भी मिले। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से तमाम सांसदों के साथ मुलाकात हुई। प्रधानमंत्री ने सभी सांसदों को अपना मार्गदर्शन दिया। पुल गिरने की घटनाओं को चिंता का विषय बताते हुए उन्होंने कहा कि इस सरकार में यह सुनिश्चित किया जाएगा कि इन मामलों में जो दोषी होंगे, उन पर सख्त कार्रवाई हो।

अन्य ख़बरें

पापोरी हर्ष की ‘द जुगनी स्टोरी’ ने गुरुग्राम की शाम को संगीत और यादों के जश्न में बदला

Newsdesk

आंध्र प्रदेश में सड़क निर्माण के दौरान विस्फोट, चालक समेत पांच लोगों की मौत

Newsdesk

जेडीयू ने अनंत सिंह और नीलम देवी को 6 साल के लिए किया निष्कासित, पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading