19.3 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)

‘मिर्जापुर 3’ से पहले श्वेता त्रिपाठी शर्मा ने काशी में बाबा विश्वनाथ के किए दर्शन

Shweta Tripathi Sharma

मुंबई, 29 जून । सुपरहिट स्ट्रीमिंग सीरीज ‘मिर्जापुर’ के तीसरे सीजन को लेकर ओटीटी फैंस में काफी क्रेज है। इसमें एक्ट्रेस श्वेता त्रिपाठी शर्मा ‘गोलू गुप्ता’ के किरदार में नजर आएंगी। शो की रिलीज से पहले श्वेता ने शनिवार को वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। एक्ट्रेस ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “वाराणसी शहर मुझे हर साल बुलाता है और मैं हर बार इस शहर में आकर खुद को धन्य महसूस करती हूं। मैं पहली बार ‘मसान’ के प्रमोशन के दौरान यहां आयी थी। मुझे लगता है कि काशी ने मुझे चुना है, इसलिए मैं पिछले कुछ वर्षों से हर साल यहां आती हूं। मैं पिछले साल अपने ट्रेनर त्रिदेव पांडे की शादी में शामिल होने के लिए यहां आयी थी, इससे पहले मैं ‘मिर्जापुर’ और अपने दूसरे शो जैसे ‘एस्केप लाइव’ और ‘कालकूट’ की शूटिंग के लिए यहां आया थी।” आईएएनएस के साथ बात करते हुए श्वेता ने कहा, “मैंने काशी में भगवान से आशीर्वाद लिया, कचौड़ी खाई और कसरत भी की। मैंने गंगा आरती देखी और 5 जुलाई को रिलीज होने वाली ‘मिर्जापुर’ की सफलता के लिए प्रार्थना की।” ‘मिर्जापुर 3’ अमेजन प्राइम पर 5 जुलाई को स्ट्रीम होगी। इसके एक दिन 6 जुलाई को एक्ट्रेस अपना बर्थडे सेलिब्रेट करेंगी। श्वेता ने कहा: “शो का तीसरा सीजन मेरे लिए इस मायने में बहुत खास है कि लोग मेरे बर्थडे पर मेरा काम देखेंगे।” मिर्जापुर में गोलू गुप्ता की भूमिका में श्वेता लेडी डॉन के तौर पर सामने आएंगी। वह कुछ बड़ा करने का प्लान बना रही हैं। आईएएनएस से बात करते हुए श्वेता ने आगे कहा, “यहां के लोग मुझे ‘गोलू दीदी’ कहकर बुलाते हैं, जो मुझे बहुत प्यारा लगता है। दूसरे नाम जो मैं सुनती हूं, वे हैं ‘गोलू देवी’ और ‘गोलू डॉन’। ‘मिर्जापुर’ पर काम करना एक शानदार अनुभव रहा है क्योंकि मुझे इतने सारे प्रतिभाशाली कलाकारों के साथ काम करने का मौका मिला।” उन्होंने ‘मिर्जापुर’ को इतना बड़ा हिट बनाने के लिए दर्शकों का आभार व्यक्त किया। श्वेता ने कहा, “मैं ‘मिर्जापुर’ को मिले प्यार के लिए दर्शकों की आभारी हूं। मैं ऐसे लोगों को जानती हूं जिन्होंने इस सीरीज को 25 या 15 बार देखी है। आपको हमेशा किसी शो या फिल्म के लिए ऐसी प्रतिक्रिया देखने को नहीं मिलती है।” बता दें कि ‘मिर्जापुर’ का पहला सीजन साल 2018 में आया था, जबकि दूसरा सीजन 2020 में स्ट्रीम हुआ। अब देखना यह होगा कि तीसरा सीजन लोगों के ऊपर किस तरह अपना जादू चलता है। एक्सेल मीडिया एंड एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित और गुरमीत सिंह और आनंद अय्यर द्वारा निर्देशित यह सीरीज 5 जुलाई से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने वाली है।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading