20.7 C
Jabalpur
October 23, 2026
सी टाइम्स
जीवनशैलीराष्ट्रीय

शुरू हुई अमरनाथ यात्रा, पीएम मोदी-जेपी नड्डा ने तीर्थयात्रियों को दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली, 29 जून। अमरनाथ यात्रा शनिवार से शुरू हो चुकी है और भारी सुरक्षा के बीच तीर्थयात्रियों का दूसरा जत्था बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए जम्मू से रवाना हो चुका है। अमरनाथ यात्रा की शुरुआत होने पर प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तीर्थयात्रियों को शुभकामनाएं दी है। पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “पवित्र अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ पर सभी तीर्थयात्रियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। बाबा बर्फानी के दर्शन और वंदन से जुड़ी यह यात्रा शिव भक्तों में असीम ऊर्जा का संचार करने वाली होती है। उनकी कृपा से सभी श्रद्धालुओं का कल्याण हो, यही कामना है। जय बाबा बर्फानी!” भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लिखा, “आज श्री अमरनाथ यात्रा शुभारंभ के पावन अवसर पर देवाधिदेव महादेव जी के दर्शन के लिए प्रस्थान कर रहे समस्त तीर्थ-यात्रियों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। हमारी सनातन संस्कृति में इस पुण्य-यात्रा का सौभाग्य धन्य करने वाला है। मैं प्रार्थना करता हूं कि यह सभी के जीवन को सुख-सौभाग्य और समृद्धि से परिपूर्ण करे। जय बाबा बर्फानी!” शनिवार को अधिकारियों ने बताया कि 4,029 यात्रियों का दूसरा जत्था 200 वाहनों के दो सुरक्षा काफिलों में जम्मू स्थित भगवती नगर यात्री निवास से कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुआ। इनमें से 1,850 यात्री सुबह 4 बजे 104 वाहनों में बालटाल बेस कैंप के लिए रवाना हुए और 2,179 यात्री 96 वाहनों में सवार होकर सुबह 4.30 बजे पहलगाम के नुनवान बेस कैंप के लिए रवाना हुए। दोनों काफिलों को सुरक्षा प्रदान की जा रही है। 52 दिनों तक चलने वाली अमरनाथ यात्रा 19 अगस्त को समाप्त होगी। यात्रा को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं।

अन्य ख़बरें

दाऊद के भाई से जुड़े जब्त फ्लैट में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, ईडी ने दर्ज की एफआईआर

Newsdesk

‘ब्लैकमेल की साजिश’: सिद्दारमैया ने स्टिंग ऑपरेशन मामले में कांग्रेस नेता का लिया नाम

Newsdesk

भाजपा के ‘सत्ता परिवर्तन’ आरोपों पर थरूर का पलटवार, ‘आपातकाल के अंत’ का दिया उदाहरण

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading