21.3 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)

मैं कॉमेडी जॉनर को एक्सप्लोर करना चाहता था, इसलिए ‘बैड न्यूज’ को किया ‘हां’: विक्की कौशल

मुंबई, 29 जून । विक्की कौशल अपनी अपकमिंग कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘बैड न्यूज’ को लेकर चर्चा में हैं। इसमें वो तृप्ति डिमरी और एमी विर्क के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाले हैं। इसमें कॉमेडी के साथ-साथ रोमांस का भी तड़का देखने को मिलेगा। फिल्म को करने के पीछे की वजह बताते हुए एक्टर ने कहा है कि उन्होंने इस मूवी के लिए इसलिए हामी भरी, क्योंकि वह कॉमेडी जॉनर को एक्सप्लोर करना चाहते थे। वह ऐसा कुछ करना चाहते थे, जो उन्होंने पहले नहीं किया है। एक्टर ने कॉमेडी फिल्म की शूटिंग के एक्सपीरियंस को शेयर किया। उन्होंने कहा कि इस जॉनर में पहली बार काम करने के बावजूद उन्हें इसमें काफी सहजता महसूस हुई। विक्की ने कहा, “मेरे लिए इस फिल्म की शूटिंग घर पर होने जैसा था। आनंद तिवारी और करण जौहर के साथ काम करना काफी अच्छा रहा, साथ ही स्क्रिप्ट भी बहुत अच्छी थी। फिल्म का कॉन्सेप्ट मुझे नया लगा और इसमें कॉमेडी भरपूर है, हालांकि मैंने बतौर एक्टर कॉमेडी जॉनर को ज्यादा एक्सप्लोर नहीं किया है।” फिल्म डायरेक्टर आनंद तिवारी के बारे में बात करते हुए विक्की ने कहा, “एक बेहतरीन एक्टर होने के अलावा, वह एक शानदार डायरेक्टर भी हैं, खासकर जब कॉमेडी की बात आती है, तो उनसे बेहतर एक्टर कोई नहीं हैं।” एक्टर ने आगे कहा, “मेरे लिए यह कुछ नया भी था। सीन में जिस तरह की एनर्जी दिखाने की जरूरत होती है, वह मुझे सेट से मिली। मैं एक फैमिली के साथ काम कर रहा था, जो मायने काफी रखता है, क्योंकि मैंने कॉमेडी जॉनर में न के बराबर काम किया है और बहुत सी चीजें मेरे लिए नई थीं। इसलिए, बिना ज्यादा सोचे-समझे, मैंने इनके सामने सरेंडर कर दिया।” फिल्म का डायरेक्शन आनंद तिवारी ने किया है। वहीं स्क्रिप्ट तरुम डुडेजा और इशिता मोइत्रा ने मिलकर लिखी है। यह अमेजन प्राइम और करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा लियो मीडिया कलेक्टिव के सहयोग से प्रस्तुत की जा रही है। फिल्म में विक्की कौशल के अलावा तृप्ति डिमरी और एमी विर्क भी हैं। वहीं नेहा धूपिया भी अहम रोल में हैं। फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया। ट्रेलर से पता चलता है कि फिल्म में तृप्ति ने सलोनी नाम की लड़की का किरदार निभाया है, जो प्रेग्नेंट है, लेकिन बच्चे का बाप कौन है, इसको लेकर कन्फ्यूजन में हैं। जब यह बात वह विक्की कौशल को बताती हैं, तो वह काफी खुश होते है कि वह पापा बनने वाले हैं। इसी बीच विक्की को पता चलता है कि तृप्ति का एमी विर्क के साथ भी रिलेशन है। वह उसके साथ भी कमिटेड हुई थी। विक्की कौशल, अखिल चड्ढा और एमी विर्क, गुरबीर पाजी के रोल में हैं। पिता का पता लगाने के लिए तृप्ति डॉक्टर की सलाह पर दोनों का पैटर्निटी टेस्ट करवाती हैं, तो पता चलता है कि दोनों ही बच्चे के बाप है। यहां से कहानी और दिलचस्प हो जाती हैं। दोनों सलोनी को यह साबित करने में जुट जाते हैं कि वह एक बेस्ट फादर हैं। ‘बैड न्यूज’ 19 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading