28.5 C
Jabalpur
July 30, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

एनडीए सांसदों की मंगलवार को बैठक, पीएम मोदी करेंगे संबोधित

नई दिल्ली, 1 जुलाई। केंद्र में लगातार तीसरी बार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार के गठन के बाद बुलाई गई संसद का पहला सत्र चल रहा है। मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले संसद सत्र के दौरान मंगलवार को पहली बार एनडीए के सांसदों की बैठक होने जा रही है। मंगलवार को दोनों सदनों — लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले एनडीए सांसदों की बैठक होगी। प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में मंगलवार को सुबह 9:30 बजे संसद भवन परिसर स्थित पार्लियामेंट लाइब्रेरी बिल्डिंग के जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में एनडीए सांसदों की बैठक होगी। एनडीए सांसदों की बैठक में लगातार तीसरी बार जनादेश प्राप्त करने के लिए पीएम मोदी का अभिनंदन किया जाएगा। बैठक को प्रधानमंत्री मोदी भी संबोधित कर सकते हैं। माना जा रहा है कि बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी एनडीए सांसदों को 2024 चुनाव के जनादेश, विपक्षी दलों के रवैये और संसद सत्र को लेकर भी अहम निर्देश दे सकते हैं।

अन्य ख़बरें

कड़ी सुरक्षा के बीच बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर में उपचुनाव के लिए मतदान शुरू

Newsdesk

सावन के पवित्र महीने का स्वागत करने के लिए शिव मंदिरों में लगा भक्तों का तांता

Newsdesk

ममता बनर्जी ने ईसीआई को लिखा पत्र, टीएमसी पर ऋतब्रत गुट के दावों की जांच जल्द पूरी करने की मांग

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading