19.3 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)

विपुल अमृतलाल शाह की फिल्म ‘हिसाब’ की शूटिंग शुरू

Shefali, Jaideep to bring ‘emotions to life, passion to screen’ with ‘Hisaab’

मुंबई, 1 जुलाई । विपुल अमृतलाल शाह द्वारा निर्देशित ‘हिसाब’ को लेकर फैंस काफी एक्साइटिड हैं। दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके बारे में फिल्म मेकर्स ने बड़ा अपडेट शेयर किया है। मेकर्स ने सनशाइन पिक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड के ऑफिशियल हैंडल से इंस्टाग्राम पर शूटिंग शुरू होने की घोषणा की। प्रोडक्शन कंपनी ने सेट पर एक छोटे से मंदिर के बगल में रखे फिल्म के क्लैपबोर्ड की एक तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा, ”आज, हम अपनी भावनाओं को जीवंत करने और पैशन को स्क्रीन पर उतारने का काम शुरू कर रहे हैं; ‘हिसाब’ की शुरुआत, जिसे सनशाइन पिक्चर्स के सहयोग से जियो स्टूडियो द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है!” पोस्ट में सृष्टि श्रीवास्तव, रोहिताश्व गौर और गोपाल दत्त को टैग किया गया। फिल्म और कहानी के बारे में अन्य जानकारियां अब भी राज रखी गई हैं। फिल्म में शेफाली शाह, जयदीप अहलावत और अभिषेक बनर्जी लीड रोल में नजर आएंगे। एक्ट्रेस शेफाली शाह के पति विपुल अमृतलाल शाह ने शोबिज की चकाचौंध भरी दुनिया में अपना सफर ‘एक महल हो सपनों का’ टीवी सीरियल से शुरू किया था। इस शो ने 1,000 से ज्यादा एपिसोड पूरे किए थे। उन्होंने गुजराती फिल्म ‘दरिया छोरू’ के निर्देशन से फिल्मी दुनिया में कदम रखा। इसके बाद 2002 में ‘आंखें’ से हिंदी फिल्मों में डेब्यू किया। निर्देशक ने ‘वक्त: द रेस अगेंस्ट टाइम’, ‘नमस्ते लंदन’, ‘सिंह इज किंग’ और ‘लंदन ड्रीम्स’ जैसी फिल्में बनाईं। शेफाली ने हिंदी सिनेमा में अपना सफर 1995 में रिलीज हुई ‘रंगीला’ में एक छोटी सी भूमिका से शुरू किया था। इसके बाद वह ‘सत्या’, ‘मोहब्बतें’, ‘वक्त: द रेस अगेंस्ट टाइम’, ‘गांधी, माई फादर’, ‘कमांडो 2: द ब्लैक मनी ट्रेल’, ‘जलसा’, ‘डार्लिंग्स’ और ‘थ्री ऑफ अस’ जैसी फिल्मों का हिस्सा रहीं। जयदीप की बात करें तो वह हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘महाराज’ में नजर आएं। इस फिल्म में सुपरस्टार आमिर खान के बेटे जुनैद ने डेब्यू किया था। बवाल और विवादों के बीच फिल्म ‘महाराज’ को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था। यह फिल्म सौरभ शाह की किताब ‘महाराज’ पर आधारित है जो 1862 के महाराज मानहानि केस पर बनी है। फिल्म में जुनैद ने करसनदास मुलजी का रोल किया है, जो पेशे से एक पत्रकार है। वहीं जयदीप अहलावत ने विलेन जदुनाथ महाराज का रोल निभाया है। जुनैद और जयदीप के अलावा शरवरी वाघ भी फिल्म में हैं।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading