October 31, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

Jabalpur News – जबलपुर में एक तरफा प्यार में किशोरी की हत्या करने वाला गिरफ्तार

Jabalpur Latest News, 2 जुलाई । मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में एक तरफा प्यार में सनकी शख्स ने किशोरी की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात सोमवार की रात की है, जब 17 साल की तमन्ना नामक किशोरी अपने एक मित्र के साथ कार में बैठी थी। इसी दौरान मच्छरहाई निवासी गुफरान ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर हालत में तमन्ना को एक निजी अस्पताल और फिर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। लेकिन, उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। गोमती थाना क्षेत्र के नगर पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह राठौर ने आईएएनएस को बताया कि आरोपी को देर रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हत्या की वजह एक तरफा प्रेम बताया जा रहा है। आरोपी गुफरान के साथ तमन्ना पढ़ती थी और दोनों का परिचय भी था। बीते कुछ दिनों से तमन्ना ने गुफरान से बात करना बंद कर दिया था। वहीं, गुफरान ने उसे किसी दूसरे लड़के के साथ घूमते देखा। इससे वह तमन्ना के पीछे पड़ गया। सोमवार की शाम को भी गुफरान ने तमन्ना को अपने मित्र के साथ कार से कहीं जाते देखा तो वह उसके पीछे चल पड़ा। कार रुकी तो उसने तमन्ना पर चाकू से कई प्रहार कर दिए। पुलिस ने आरोपी को देर रात गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार घटनास्थल के करीब के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला और आरोपी की पहचान की जा सकी।

अन्य ख़बरें

नाली सफाई बनी आफत, तीन दिन से सड़क पर पड़ा मलबा फैला रहा दुर्गंध

Newsdesk

जबलपुर में आईटी और औद्योगिक विकास की संभावनाएं तलाशने पहुंचे मुख्य सचिव वर्णवाल

Newsdesk

मुख्यमंत्री मोहन यादव जी नगरीय क्षेत्र शहपुरा से निकल रहे

Newsdesk

Leave a Comment