20.7 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

Mirzapur Season 3 -‘मिर्जापुर 3’ के गुड्डू भैया के लिए सेलिब्रिटी जिम ट्रेनर रोहित नायर ने तैयार किया वर्कआउट प्लान

मुंबई, 3 जुलाई । एक्टर अली फजल ने ‘मिर्जापुर 3’ में गुड्डू भैया के किरदार में जान डालने के लिए मशहूर फिटनेस ट्रेनर रोहित नायर से ट्रेनिंग ली। नायक ने किरदार की फिजिकल डिमांड को ध्यान में रखते हुए एक्टर के लिए वर्कआउट प्लान तैयार किया, ताकि स्क्रीन पर अली का पावरफुल लुक दिखे। नायर ने कहा कि अली के साथ काम करना शानदार अनुभव रहा। उन्होंने कहा, “मनचाहा शरीर पाने के लिए उनका समर्पण सराहनीय है। हमने वर्क आउट की सीमाओं को आगे बढ़ाया और नतीजा आपके सामने है। जब फैंस ‘मिर्जापुर 3’ देखेंगे तो ट्रांसफॉर्मेशन देखकर हैरान रह जाएंगे।” अली ने इस पूरे सफर में नायर के प्रयासों की प्रशंसा की। ”रोहित की एक्सपर्टाइज और मेरे किरदार की जरूरतों के बारे में उनकी समझ काफी काम आई है। इन महीनों में हमारी दोस्ती काफी मजबूत हुई है और उनकी प्रेरणा ने मुझे सबसे मुश्किल वर्क आउट के दौरान भी आगे बढ़ने में मदद मिली। स्क्रीन पर आप जो बदलाव देखेंगे, वह रोहित की कड़ी मेहनत का प्रमाण है।” ‘मिर्जापुर 3’ का हाल ही में ट्रेलर लॉन्च किया गया। इस बार मिर्जापुर की कुर्सी को लेकर बेहद खतरनाक लड़ाई देखने को मिलेगी। ट्रेलर की शुरुआत में ही गुड्डू पंडित त्रिपाठी चौक पर लगी कालीन भैया की मूर्ति तोड़ते हुए दिखते हैं और डायलॉग बोलते हुए कहते हैं, ‘लोगों को बताने का, कालीन भैया गॉन और गुड्डू पंडित ऑन।’ पिछले सीजन में बड़ा कांड करने के चलते इस सीजन में गुड्डू के दुश्मनों की संख्या बढ़ गई है। अब उनके पीछे कालीन भैया की फौज है। लेकिन यहां पर ट्विस्ट यह है कि कालीन भैया की बीवी गुड्डू के साथ है। ट्रेलर में वह कहती नजर आ रही हैं- ‘गुड्डू पंडित को कोई चैलेंज नहीं कर सकता, ये संदेश पूरे पूर्वांचल में गूंजना चाहिए।’ इनके अलावा, गोलू गुप्ता का किरदार निभा रही श्वेता त्रिपाठी इस बार लेडी डॉन के तौर पर सामने आएंगी। वह कुछ बड़ा करने की प्लानिंग में है। ट्रेलर के आखिर में पंकज त्रिपाठी कुछ सेकंड के लिए नजर आते हैं और कहते हुए सुनाई देते हैं, ‘ये गद्दी ये परंपरा… बाउजी और हमने बनाई थी। अब वो करवाएंगे जो पूर्वांचल के इतिहास में आज तक नहीं हुआ।’ बता दें कि सीरीज में पंकज त्रिपाठी का किरदार कालीन भैया मिर्जापुर के किंग का है। वह अपना सिंहासन बेटे मुन्ना को दे रहे थे, लेकिन मुन्ना की अब मौत हो चुकी है। ऐसे में इस पर हर कोई आंखें गड़ाए बैठा है। इस सीजन में देखना मजेदार होगा कि आखिर सत्ता किसके हाथ में होती है? शो में श्वेता त्रिपाठी शर्मा, रसिका दुग्गल, विजय वर्मा, ईशा तलवार, अंजुम शर्मा, प्रियांशु पेनयुली, हर्षिता शेखर गौर, राजेश तैलंग, शीबा चड्ढा, मेघना मलिक और मनु ऋषि चड्ढा लीड रोल में हैं। बता दें कि ‘मिर्जापुर’ का पहला सीजन साल 2018 में आया था, जबकि दूसरा सीजन 2020 में स्ट्रीम हुआ। अब देखना यह होगा कि तीसरा सीजन लोगों के ऊपर किस तरह अपना जादू चलता है। एक्सेल मीडिया एंड एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित और गुरमीत सिंह और आनंद अय्यर द्वारा निर्देशित तीसरे सीजन में दस एपिसोड हैं। ‘मिर्जापुर 3’ का प्रीमियर 5 जुलाई से प्राइम वीडियो पर होगा।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading