October 31, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

ब्राजील में बाढ़ का कहर, मरने वालों की संख्या 180 हुई

Death toll hits 180 in record floods in southern Brazil

साओ पाउलो, 4 जुलाई । दक्षिणी ब्राजील के रियो ग्रांडे डो सुल राज्य में कई हफ्ते से बाढ़ का कहर जारी है। यहां पर बाढ़ से कम से कम 180 लोगों की मौत हो गई है और 32 लोग लापता बताए जा रहे हैं। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, रियो ग्रांडे डो सुल में 29 अप्रैल को मूसलाधार बारिश शुरू हुई और कई दिनों तक जारी रही। इसके कारण पूरे राज्य के शहर जलमग्न हो गए। जून के मध्य में बाढ़ कम होने के बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू हुआ। एजेंसी ने एक रिपोर्ट में कहा कि खराब मौसम के कारण राज्य की राजधानी पोर्टो एलेग्रे समेत 478 शहरों के लगभग 2,398,255 निवासी प्रभावित हुए हैं। साथ ही 450,000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। सामाजिक संचार सचिव पाउलो पिमेन्टा के मुताबिक, ब्राजील सरकार ने रियो ग्रांडे डो सुल के पुनर्निर्माण के लिए 85.7 बिलियन रियल (लगभग 15.4 बिलियन डॉलर) आवंटित किए हैं। उरुग्वे और अर्जेंटीना की सीमा पर स्थित कृषि प्रधान राज्य रियो ग्रांडे डो सुल को इस आपदा से रिकॉर्ड आर्थिक नुकसान हुआ है।

अन्य ख़बरें

कैलिफोर्निया के शॉपिंग मॉल में गोलीबारी, 1 की मौत और 6 घायल

Newsdesk

बांग्लादेश में सर्दियों में बढ़ सकती है महंगाई, खाद्य पदार्थों के दाम बढ़ने की आशंका

Newsdesk

अमेरिकी सैन्य कर्मियों की जासूसी करने वाले दो चीनी नागरिकों को 30 महीने की जेल

Newsdesk

Leave a Comment