November 1, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

नवीन माध्यमिक शाला भवन कण्डरा का विधायक ने किया लोकार्पण


किरनापुर:- जनपद शिक्षा केंद्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम कंण्डरा में सर्व शिक्षा  अभियान के अंतर्गत 36.12 लाख की लागत से नवनिर्मित माध्यमिक शाला भवन का लोकार्पण मुख्य अतिथि  विधायक राजकुमार कर्राहे के द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज की तरक्की की सबसे मजबूत नींव है ।हमारा निरंतर प्रयास है कि ग्रामीण अंचलों के हमारे नौनिहालों को बेहतर सुविधाएं और आधुनिक शिक्षा का वातावरण मिले इस अवसर पर उपस्थित सभी सम्मानित जनप्रतिनिधि जनपद पंचायत अध्यक्ष राणा कल्याण सिंह,एन आर गर्दे,चुमेश लिल्हारे सांसद प्रतिनिधि, जिला पंचायत सदस्य चेतना कुर्राहे, विधायक प्रतिनिधि रामकुमार राणा,सरिता/ शिवचरण  उइके जनपद सदस्य,,भुवनेश्वर हरिनखेडे,   नोहर बागड़े सरपंच, राहुल  बोरकर उपसरपंच, सचिव संतराम पारधी सचिव एवं समस्त पंचगण ग्रामवासी ग्राम कण्डरा की उपस्थिति में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

अन्य ख़बरें

दिल्ली में बीएस-6 से नीचे के वाहनों की एंट्री पर रोक, बॉर्डर पर बढ़ी सख्ती, कई वाहन लौटाए गए

Newsdesk

‘आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भूमिका निभा रहा मध्य प्रदेश’, राज्य स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

Newsdesk

*जिला स्तरीय वालीवॉल टूर्नामेंट का हुआ आगाज, दो दर्जन से अधिक टीमें होगी शामिल

Newsdesk

Leave a Comment