19.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

Hathras Stampede : भोले बाबा के वकील ने कहा, बाबा कहीं भागे नहीं हैं, जांच में कर रहे सहयोग

अलीगढ़, 4 जुलाई । उत्तर प्रदेश के हाथरस में बाबा भोले की सत्संग में भगदड़ मचने के कारण 123 लोगों की मौत हो गई है। इस घटना के बाद लोगों ने बाबा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस बीच बाबा के वकील एपी सिंह ने गुरुवार को अलीगढ़ के दीनदयाल हॉस्पिटल में पहुंचकर घायलों और मृतकों के परिजनों से मुलाकात की। बाबा के वकील एपी सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि बाबा कहीं भागे नहीं हैं, वह जांच में सहयोग कर रहे हैं और उत्तर प्रदेश में ही हैं। मेरे जरिए बाबा से अपना संदेश भेजा है और मृतकों के प्रति संवेदना प्रकट की है। उन्होंने कहा कि बाबा कहीं भागेंगे नहीं, पुलिस बाबा को जब बुलाएगी, वह सामने आएंगे। एसआईटी इस पूरे मामले की जांच कर रही है और हमें जांच पर पूरा भरोसा है। बाबा अपनी पेंशन से जीवन यापन करते हैं, यहां चंदा तक लेने की व्यवस्था नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने यह दावा किया कि बाबा का कोई आश्रम नहीं है। उन्होंने कहा कि बाबा को कानून पर पूरा भरोसा है। हम लोग कानून में विश्वास रखते हैं। सेवादार से लेकर मरने वाले सब बाबा के हैं। लेकिन मारने वाले कौन हैं, इसका पता करना है। सनातन को मानने वाले लोग अपने धर्म गुरुओं के पास ही जाते हैं। हमें सरकार, कानून, मीडिया पर पूरा भरोसा है। हम मीडिया से भी सहयोग करने की अपील करते हैं।

अन्य ख़बरें

आंध्र प्रदेश में सड़क निर्माण के दौरान विस्फोट, चालक समेत पांच लोगों की मौत

Newsdesk

जेडीयू ने अनंत सिंह और नीलम देवी को 6 साल के लिए किया निष्कासित, पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप

Newsdesk

नर्मदा की पूजा-अर्चना के साथ दो दिवसीय नर्मदा महोत्सव का शुभारंभ

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading