20.7 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)

‘मिर्जापुर 3’ शबनम बनेगी ड्रग कार्टेल का हिस्सा, शेरनवाज जिजीना ने किया खुलासा

मुंबई, 4 जुलाई । सुपरहिट क्राइम-थ्रिलर वेब सीरीज ‘मिर्जापुर 3’ का बेसब्री से फैंस को इंतजार है। कुछ ही घंटे बचे हैं और सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो जाएगी। लाखों फैंस की तरह एक्ट्रेस शेरनवाज जिजीना भी बेसब्र हैं। उन्होंने बताया कि इस सीजन में उनका किरदार ड्रग कार्टेल का है और वो ड्रग डील करती दिखेंगी। एक्ट्रेस सीरीज में शबनम के किरदार में हैं, जो अफीम का कारोबार चलाने वाले लाला (अनिल जॉर्ज) की बेटी हैं। शेरनवाज जिजीना ने आईएएनएस के साथ बातचीत में किरदार के बारे में बताया। उन्होंने कहा, ”शबनम ने कभी किसी के साथ बुरा बर्ताव नहीं किया, उसने कभी बंदूक नहीं पकड़ी, और वह इस पूरी चीज से दूर है। लेकिन अब अचानक वह ड्रग डील कर रही है और गुड्डू के खिलाफ खड़ी है। यह मजेदार है।” ‘मिर्जापुर’ में अपनी पहचान बनाने को लेकर एक्ट्रेस ने कहा, ”’मिर्जापुर’ शो पूरी तरह से गद्दी के इर्द-गिर्द घूमता है। शो के पुरुष किरदार गुड्डू पंडित और कालीन भैया, शरद और बाकी सभी हैं, जो इस बात पर ज्यादा ध्यान केंद्रित करते हैं कि गद्दी पर कौन शासन करेगा। हमारे लेखकों और निर्देशकों ने महिलाओं के किरदारों को बहुत खूबसूरती से पेश किया है, क्योंकि महिलाएं सीरीज की जान हैं, वे पुरुषों को गद्दी तक पहुंचने में मदद कर रही हैं। ” उन्होंने साझा किया कि चाहें वह श्वेता त्रिपाठी शर्मा का गोलू किरदार हो, बीना बनी रसिका हों या माधुरी की भूमिका में ढली ईशा तलवार हों , सभी ने बहुत अच्छा काम किया है। उन्होंने आगे कहा, ” महिलाओं को पुरुष प्रधान शो में आगे बढ़ने का मौका मिला। और वो बड़े निखर कर सामने आईं। इसका पूरा श्रेय हमारे लेखकों को जाता हैं, जिन्होंने शानदार काम किया है।” उन्होंने आगे बताया कि यह सीजन उनके लिए बहुत चुनौतीपूर्ण रहा है। उन्होंने कहा- ”वह (उनका किरदार) हर सीजन के साथ शो में बड़ी होती गई हैं। इस किरदार की मासूमियत और सरलता को बनाए रखना बेहद जरूरी था। वह शो में एकमात्र ऐसी है जिसे सत्ता या पैसे की लालसा नहीं है। उसे अपने नुकसान का कोई मलाल नहीं है, बल्कि इसके बजाय, वह हर पहलू में दया दिखाती है। इस तरह के किरदार को निभाने के लिए आपको बहुत धैर्य की जरूरत होती है और यह मेरे पास मौजूद शानदार टीम के बिना संभव नहीं होता।” उन्होंने आगे कहा, ”उसका (शबनम) ग्राफ इतना बदल रहा है, वह अपने पिता के बिजनेस की जिम्मेदारी संभालती है। वह परिवार का बेटा बन जाती है। गुड्डू ने उसे बहुत बड़ा नुकसान पहुंचाया, वह उसके कारण अपने पति को खो देती है, और उसके पिता उसके कारण जेल जाते हैं, फिर भी उसकी प्राथमिकता गुड्डू है। उसकी प्राथमिकता फिर भी मिर्जापुर की गद्दी नहीं है। तीसरे सीजन में, उसके लिए चीजें बदली हैं।” इस नए सीजन को लेकर दूसरे सीजन में शुरू हुई गुड्डू पंडित और शबनम की प्रेम कहानी को लेकर सस्पेंस बना हुआ हैं। ‘मिर्जापुर 3’में उनकी प्रेम कहानी देखने को मिलने वाली है। दरअसल, दूसरे सीजन में गुड्डू पंडित और शबनम (शेरनवाज जिजीना) के बीच प्यार को दिखाया गया था। त्रिपाठी परिवार से अपने भाई और पत्नी की मौत का बदला लेने के लिए गुड्डू पंडित गोरखपुर में लाला के यहां पनाह लेता है। यहां रहकर वह लाला के अफीम के बिजनेस को बढ़ाता है और उसका भरोसा जीतता है। इस दौरान लाला की बेटी शबनम से गुड्डू पंडित को प्यार हो जाता है। लाला गुड्डू को शबनम से दूर रहने की धमकी भी देता है, बावजूद इसके दोनों मिलना-जुलना जारी रहता है। मिर्जापुर 2 में गुड्डू पंडित और शबनम का किसिंग सीन भी दिखाया गया था।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading