November 2, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकराष्ट्रीय

Karnataka News : प्रेम प्रस्ताव ठुकराए जाने पर नाबालिग लड़की ने बच्ची को कुएं में फेंका

Minor throws baby into well after love proposal rejection

यादगीर, 8 जुलाई । कर्नाटक के यादगीर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग लड़की ने प्रेम प्रस्ताव ठुकराए जाने पर गुस्से में तीन साल की एक बच्ची को कुएं में फेंक दिया। बता दें कि तीन साल की बच्‍ची के चाचा ने नाबालिग लड़की का प्रेम प्रस्ताव ठुकरा दिया था, जिसके बाद उसने यह अपराध किया। अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि मृतक बच्ची की पहचान मीनाक्षी के रूप में हुई है। वह यादगीर शहर के अंबेडकर लेआउट में रहने वाले नागेश और चिट्टेम्मा नामक दंपति की बेटी थी। पुलिस के अनुसार आरोपी नाबालिग लड़की पड़ोस के घर में रहती थी और उसे बच्ची के चाचा यल्लप्पा से प्यार हो गया था। जब आरोपी ने यल्लप्पा को अपनी भावनाएं बताईं तो उसने उसे अस्वीकार कर दिया। लेकिन आरोपी लड़की ने उसे प्रपोज करना जारी रखा। यल्लप्पा के अस्वीकार करने से गुस्साई नाबालिग लड़की ने 6 जून को बच्ची को मौका देखकर कुएं में फेंक दिया। बाद में जब परिवार ने बच्ची की तलाश शुरू की तो कुएं में उसका शव मिला। यादगीर सिटी पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और पूछताछ के बाद नाबालिग लड़की को हिरासत में ले लिया। आरोपी ने अपराध कबूल करते हुए कहा कि वह बच्ची के चाचा से प्यार करती थी, मगर उसने उसके प्‍यार को अस्वीकार कर दिया, जिसके बाद उसने यह कदम उठाया। इस मामले में अभी विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

अन्य ख़बरें

रामलीला मैदान की रैली बदलाव की आवाज, देश चाहता है परिवर्तन: सपा

Newsdesk

ट्राई सीरीज के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान टीम से हुई चूक, आईसीसी ने लगाया जुर्माना

Newsdesk

नाइलिट में सीनियर सिस्टम एनालिस्ट सहित कई पदों पर नौकरी का मौका, 12 नवंबर तक करें आवेदन

Newsdesk

Leave a Comment