27.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)राष्ट्रीय

मुझे टूटे दिल के बारे में लिखना पसंद: आयुष्मान खुराना

Ayushmann Khurrana

मुंबई, 9 जुलाई । एक्टर और सिंगर आयुष्मान खुराना ने अपना नया म्यूजिक वीडियो ‘रह जा’ रिलीज किया। इस दौरान बताया कि उन्हें रोमांस के सभी शेड्स पसंद हैं और वह हमेशा से दिल टूटने के बारे में लिखना पसंद करते है। आयुष्मान ने कहा, “जब दिल टूटता है, तो लोगों में इमोशन्स की बाढ़ आ जाती है। मुझे रोमांस के सभी शेड्स पसंद हैं और मैं हमेशा से दिल टूटने के बारे में लिखना पसंद करती हूं। यह रॉ, अनफिल्टर और प्योर इमोशन्स होता है।” एक्टर ने कहा कि सिर्फ इसलिए कि कोई टूट जाता है, इसका मतलब यह नहीं है कि उन्हें किसी से प्यार करना, उनकी परवाह करना या लगातार उनको याद करना बंद कर दिया है। उन्होंने कहा, “‘रह जा’ दिल टूटने के दर्द को दिखाने का मेरा प्रयास है। जब दिल टूट रहा हो तो, प्यार में तड़प कैसी होती है, इस गाने में महसूस किया जा सकता है।” आयुष्मान ने इससे पहले ‘पानी दा रंग’, ‘सादी गली आजा’, ‘मिट्टी दी खुशबू’, ‘नज़्म नज़्म’ और ‘मेरे लिए तुम काफ़ी हो’ जैसे गाने गाए हैं। ‘रह जा’ का विचार आपके मन में कैसे आया? इस सवाल पर एक्टर ने कहा, “इस गाने का विचार मुझे तकरीबन चार साल पहले आया था। मैंने गाने के लिरिक्स लिखे और इसे कंपोज किया। प्रोग्रामिंग हिमांशु ने की है और मेरे कुछ इनपुट भी लिए गए हैं।” इस नए गाने के लिए आयुष्मान ने वार्नर म्यूजिक इंडिया के साथ साझेदारी की। उन्होंने कहा, “यह वार्नर म्यूजिक इंडिया के साथ मेरा दूसरा सॉन्ग है, और मुझे उम्मीद है कि आपको यह पसंद आएगा।” वर्कफ्रंट की बात करें तो आयुष्मान, करीना कपूर खान के साथ मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित अपकमिंग क्राइम थ्रिलर फिल्म में नजर आएंगे। यह फिल्म कथित तौर पर हैदराबाद रेप केस पर आधारित है।

अन्य ख़बरें

‘विंग्स ओवर गंगा’ भारतीय वायुसेना के शौर्य और शक्ति का उत्सव : राजनाथ सिंह

Newsdesk

शेफ दामू को याद कर भावुक हुईं राम्या पांडियन, बोलीं- ‘आपकी प्यार भरी बातें और आशीर्वाद हमेशा याद आएंगे

Newsdesk

एशियन पैरा गेम्स: पीएम मोदी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन कर स्वदेश लौटे एथलीटों को दी बधाई, कहा- देश के लिए गर्व और खुशी का पल

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading