37.3 C
Jabalpur
June 22, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

मोहर्रम के जुलूस में हथियार ना लहराने की सीएम योगी की अपील का मुस्लिम जमात ने किया स्वागत

Maulana Mufti Shahabuddin Razvi Barelvi

बरेली, 9 जुलाई। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने मोहर्रम के मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश का स्वागत किया है। दरअसल, सीएम योगी ने मोहर्रम के मौके पर अस्त्र रहित जुलूस निकालने का आह्वान किया था। इसी पर अब मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा, “मोहर्रम का महीना शुरू हो चुका है। यह इस्लामिक साल का पहला महीना है। मैं सभी मुस्लिम भाइयों-बहनों को नए साल की शुभकामाएं देता हूं। मैं मोहर्रम के मौके पर जुलूस निकालने वाले लोगों से अपील करता हूं कि वो लोग असलहे का उपयोग ना करें। इस्लाम हमें शांति का पैगाम देता है। अल्लाह ने पूरी दुनिया को शांति का पैगाम दिया है। अगर आप में से कोई भी अपने जुलूस में असलहा का इस्तेमाल करेगा, तो इससे हिंसा की तस्वीर लोगों के बीच में पेश होगी। इसलिए मैं आप लोगों से अपील करता हूं कि ऐसा करने से बचें। ऐसा करने से कट्टरपंथी सोच उभरकर सामने आती है। हमें ऐसा करने से बचना चाहिए। हम सभी को इस्लाम की मंशा को समझना होगा। पैगंबर के पैगाम को आप लोग समझिए और हथियार का प्रदर्शन आप लोग कहीं पर किसी भी जुलूस में ना करें।” उन्होंने आगे कहा, “उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने जो फरमान जारी किया है, मैं उसका समर्थन करता हूं। उन्होंने बिल्कुल सही आदेश दिया है। यह आदेश उनका अधिकार है और इस्लाम भी हमें अमन और शांति कायम करने के लिए कहता है कि हथियार का प्रदर्शन ना किया जाए। किसी पर शक ना किया जाए। किसी भी व्यक्ति को कोई काम करने के लिए बाध्य ना किया जाए। इस्लाम एक प्रकार से हमें जीवन जीने का संस्कार सिखाता है। प्यार मोहब्बत के साथ अल्लाह का पैगाम पूरी दुनिया में फैलाया जाए।“ बता दें कि इसी महीने कांवड़ यात्रा और मोहर्रम भी है। इसको लेकर यूपी प्रशासन अलर्ट मोड पर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐसे में जुलूस और यात्रा में किसी तरह के हथियार के प्रदर्शन पर रोक लगा दी है।

अन्य ख़बरें

लखनऊ कोचिंग इंस्टीट्यूट में भीषण आग से 14 की मौत, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने की पुष्टि

Newsdesk

लॉन्च के 5 महीने के भीतर आधार ऐप के डाउनलोड 3.1 करोड़ के पार, 40 लाख लोगों ने मोबाइल नंबर किया अपडेट

Newsdesk

एकनाथ शिंदे ने ‘ऑपरेशन टाइगर’ को दिया अंजाम, शिवसेना में शामिल हुए यूबीटी के 6 बागी सांसद

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading