21.3 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकबॉलीवुडमनोरंजनराष्ट्रीय

‘बैड न्यूज’ का प्रमोशन करने जयपुर गए विक्की व एमी विर्क, शेयर की मस्ती भरी तस्वीरें व वीडियो

मुंबई, 11 जुलाई । विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क स्टारर फिल्म ‘बैड न्यूज’ के चर्चे इस समय हर तरफ हो रहे हैं। फिल्म की स्टारकास्ट देशभर में प्रमोशन के लिए जा रहे हैं। इस कड़ी में विक्की और एमी राजस्थान की राजधानी जयपुर पहुंचे। विक्की ने इंस्टाग्राम पर एमी के साथ पिंक सिटी जयपुर से कई तस्वीरें और वीडियो शेयर की। पहली तस्वीर में विक्की पारंपरिक राजस्थानी पगड़ी पहने हुए नजर आ रहे हैं। दूसरी क्लिप में एक्टर टॉय गन से गुब्बारे पर निशाना लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो की शुरुआत में विक्की हाथ में टॉय गन उठाकर कहते नजर आ रहे है, “अगर बैड न्यूज एक एक्शन फिल्म होती।” इसके बाद वह टॉय गन से गुब्बारे पर निशाना साधते हैं, जो चूक जाता है। इस पर वह कहते है, “यह एक कॉमेडी फिल्म होनी चाहिए।” एक अन्य वीडियो में विक्की फैंस के साथ ‘तौबा तौबा’ गाने का हुकस्टेप करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा, विक्की एक वीडियो में डांसर्स के साथ कालबेलिया डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। आखिरी तस्वीर में उन्होंने पारंपरिक राजस्थानी थाली की फोटो शेयर की। इन पोस्ट को शेयर करते हुए विक्की ने कैप्शन में लिखा, “जयपुर में एक दिन!… 19 जुलाई को सिनेमाघरों में ‘बैड न्यूज'” ‘बैड न्यूज’ का निर्देशन आनंद तिवारी ने किया है, जिन्होंने ‘लव पर स्क्वायर फुट’ से निर्देशन की शुरुआत की थी। ‘बैड न्यूज’ को 2019 की फिल्म ‘गुड न्यूज’ का सीक्वल कहा जाता है और यह हेटेरोपैटर्नल सुपरफेकंडेशन के मुद्दे पर आधारित है। इसमें महिला की कोख में पल रहे जुड़वा बच्चों के दो अलग-अलग पिता होते हैं। यह फिल्म 19 जुलाई को रिलीज होने वाली है। विक्की के करियर पर नजर डालें तो, उन्होंने फिल्म में काम करने के लिए काफी ऑडिशन दिए थे। उन्होंने पहला ऑडिशन 10 जुलाई 2012 को दिया था और फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ में छोटा सा रोल मिला। तीन साल बाद 2015 में उनकी बतौर लीड एक्टर फिल्म ‘मसान’ रिलीज हुई। इसके बाद विक्की ने ‘संजू’, ‘राजी’, ‘उरी’, ‘सरदार उधम’, ‘जरा हटके जरा बचके’, ‘डंकी’, ‘भूत’ और ‘मनमर्जियां’ जैसी सफल फिल्मों में बतौर लीड एक्टर काम किया।

अन्य ख़बरें

आंध्र प्रदेश में सड़क निर्माण के दौरान विस्फोट, चालक समेत पांच लोगों की मौत

Newsdesk

एमपी एफडीए ने पतंजलि के गाय घी के एक बैच को बताया असुरक्षित, उत्पाद वापस मंगाने का दिया आदेश

Newsdesk

तमिलनाडु में बारिश: नीलगिरि में रेड अलर्ट, पर्यटकों से ऊटी के पहाड़ी मार्गों से बचने का आग्रह

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading