43.9 C
Jabalpur
June 10, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

गुजरात के पाटन में बस-ट्रक के बीच जोरदार टक्कर, चार लोगों की मौत

गुजरात के पाटन में बस-ट्रक के बीच जोरदार टक्कर, चार लोगों की मौत

patan,gujarat, 12 जुलाई । गुजरात के पाटन में शुक्रवार सुबह राधनपुर के पास बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल तीनों लोगों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। आनंद से रापर जा रही बस की राधनपुर के पास टक्कर हुई है। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। हादसे में बस के ड्राइवर, कंडक्टर और ट्रक के ड्राइवर, कंडक्टर की मौत होने की खबर है। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को हादसे की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बस में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला। चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो चुकी थी। वहीं तीन गंभीर घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। ज्ञात हो कि गुजरात के मशहूर पर्यटन स्थल सापुतारा में रविवार को बड़ा हादसा हो गया था। सापुतारा घाट के पास सूरत से आई एक लग्जरी बस गहरी घाटी में गिर गई थी। इस हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई थी। बस करीब 70 यात्री सवार बताए गए थे।

अन्य ख़बरें

तीन बार जनादेश मिलना असाधारण उपलब्धि’, राघव चड्ढा ने पीएम मोदी के रिकॉर्ड कार्यकाल को बताया ऐतिहासिक

Newsdesk

मध्य प्रदेश में मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त कराने की साजिश कांग्रेस नेताओं ने रची: मोहन यादव

Newsdesk

पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर सीएम भूपेंद्र पटेल ने पत्र लिखकर दी बधाई

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading