23 C
Jabalpur
September 6, 2026
सी टाइम्स
खेल

एटीपी कप 2021 में भाग लेंगे जोकोविच, नडाल

सिडनी, 5 जनवरी | टॉप रैंक के टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच और राफेल नडाल एक से पांच फरवरी तक मेलबर्न पार्क में होने वाली आगामी एटीपी कप टेनिस प्रतियोगिता में खेलने के लिए तैयार हैं। एटीपी ने एक बयान में बताया कि सर्बिया के जोकोविच और स्पेन के राफेल नडाल 12 टीमों की इस प्रतियोगिता में अपनी-अपनी टीमों का प्रतिनिधित्व करेंगे। सर्बिया और स्पेन के अलावा आस्ट्रिया, रूस, यूनान, जर्मनी, अर्जेंटीना, इटली, जापान, फ्रांस और कनाडा की टीमें भी इसमें भाग लेंगी। मेजबान होने के नाते आस्ट्रेलिया को वाइल्ड कार्ड से इस टूर्नामेंट में प्रवेश दिया गया है।

एटीपी टूर्नामेंट डायरेक्टर टॉम लार्नर ने कहा, “पहले एटीपी कप के साथ हमने पिछले साल एक वैश्विक टेनिस सीजन की शुरूआत की थी। खिलाड़ियों और फैन्स के साथ यह काफी सफल रहा था और अब हम 2021 में मेलबर्न में एटीपी कप के दूसरे संस्करण को लेकर उत्साहित हैं।”

2021 एटीपी कप में एटीपी रैंकिंग में टॉप 15 में से 14 खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रत्येक देश से चार खिलाड़ी इसमें खेलेंगे।

डेनिल मेदवेदेव अपने देश के टॉप 10 खिलाड़ियों के साथ रूस की अगुवाई करेंगे। 20 जनवरी को ड्रा निकाले जाएंगे। प्रत्येक टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया है। प्रत्येक ग्रुप में टीमें राउंड रोबिन आधार पर एक दूसरे से भिड़ेंगी और शीर्ष पर रहने वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी।

कोविड-19 महामारी के कारण इस बार पूरी प्रतियोगिता डब्ल्यूटीए और एटीपी टूर्नामेंटों के साथ मेलबर्न पार्क में ही खेली जाएगी। इसके बाद आस्ट्रेलियन ओपन का आयोजन होगा।

एटीपी कप के पहले संस्करण में सर्बिया ने स्पेन को 2-1 से हराया था।

अन्य ख़बरें

विमेंस एशिया कप: सिर्फ 22 साल की शेफाली ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रच दिया इतिहास

Newsdesk

हमारी बल्लेबाजी लड़खड़ा गई, पूरी पारी के दौरान संघर्ष किया: फातिमा सना

Newsdesk

सीनियर मेंस इंटर-डिपार्टमेंट हॉकी: आरएसपीबी ने टीएनपी को 12-1 से हराया, साई और एआईपीएससीबी की लगातार दूसरी जीत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading