November 2, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकराष्ट्रीय

Online Scam – पंचकूला ऑनलाइन ठगी मामले में दो गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

पंचकुला, 12 जुलाई । देश में ऑनलाइन ठगी के मामले थमने की बजाय बढ़ते ही जा रहे हैं। लोगों को जालसाज इस तरह फंसाते हैं कि उन पर विश्वास कर वे अपनी जीवन भर की जमा पूंजी गंवा देते हैं। हरियाणा के पंचकूला मामले में एक शख्स से ठगी करने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पंचकूला निवासी ललित सिंगला से 9 करोड़ 68 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी की गई थी। ललित सिंगला अधिक मुनाफे के लालच में इस कदर उलझ गए कि उन्होंने अपनी मेहनत की कमाई गंवा दी। पंचकुला पुलिस के सामने यह मामला 3 जुलाई को आया। मामले की एफआईआर साइबर पुलिस थाना पंचकूला में दर्ज की गई थी। पुलिस ने अब इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान जतिन जिंदल और मुस्ताक के तौर पर हुई। दोनों पटियाला के रहने वाले हैं। डीसीपी हिमाद्री कौशिक ने कहा कि यह गैंग व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर लोगों को झांसा देता था और कुछ फर्जी लोगों से मैसेज करवाकर लोगों का विश्वास जीतता था। उन्होंने कहा कि जतिन जिंदल बीएससी आइटी है, वह कंप्यूटर का ज्ञान भी रखता है। दूसरा आरोपी मुस्ताक लोगों के बैंक अकाउंट का हिसाब रखता था और ये जानकारी जिंदल को देता था। डीसीपी ने आगे बताया कि जतिन जिंदल भी एक तरह से कमीशन पर काम करता था और बाकी के पैसे बाहर भेजता था। मामले में संदिग्ध लोगों के कुछ लिंक्स सामने आए हैं। इस पर पूरी टीम आगे काम कर रही है। उन्होंने बताया कि इसके टारगेट इंडिया के लोग ही होते हैं। साइबर अपराधी व्हाट्सएप ग्रुप में एड कर लोगों को झांसा देते हैं। फिर लोगों को कुछ पैसे भेजकर विश्वास दिलाते हैं। पूछताछ के दौरान पता चला कि कई राज्य के पुलिस इन्हें ढ़ूंढ़ रही है। इस मामले में जितने लोग संलिप्त होंगे, सबका खुलासा किया जाएगा। अब तक बैंक में 2 करोड़ रुपए होल्ड करवाए जा चुके हैं। मामले की जांच लगातार जारी है। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अन्य ख़बरें

नेपाल में भारी बर्फबारी के बीच छह भारतीय पर्यटक लापता, सेना ने शुरू किया खोज अभियान

Newsdesk

अमित शाह का विपक्षी रैली पर हमला, बोले- सिख विरोधी दंगों की बरसी पर आयोजन पीडि़तों के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा

Newsdesk

मध्य प्रदेश सरकार एमएसएमई को सुविधा प्रदान करने के लिए नई कंपनी गठित करेगी: मोहन यादव

Newsdesk

Leave a Comment