July 2, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

दिल्ली : सड़क दुर्घटना में शख्स की मौत

नई दिल्ली, 5 जनवरी | पश्चिम दिल्ली के पंजाबी बाग में दुर्घटना में 26 वर्ष के एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मंगलवार को ये जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, पंजाबी बाग फ्लाईओवर के पास दुर्घटना के बारे में सोमवार रात 11 बजे के आसपास एक पीसीआर कॉल आई थी।

बाइक सवार रानी बाग के कुणाल सदाना और करोल बाग के सुकेश मंडल घटनास्थल पर घायल अवस्था में पाए गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

मोती नगर के बीजी अस्पताल में डॉक्टरों ने कुणाल को मृत घोषित कर दिया, जबकि सुकेश का महाराजा अग्रसेन अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों करोल बाग में एक कपड़े की दुकान में सेल्समैन का काम करते थे।

पश्चिमी दिल्ली के डीसीपी दीपक पुरोहित ने कहा, पंजाबी बाग पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 279, 337 और 304-ए के तहत एक मामला दर्ज किया गया है। हम दुर्घटना के सही कारण का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं – क्या स्कूटी किसी वाहन से टकराई थी या यह फिसल गई थी। मृतक के परिवार को सूचित किया गया है।

अन्य ख़बरें

दिल्ली में ईसीआई की फुल बेंच से मिलेगा टीएमसी का बागी गुट, पार्टी के चुनाव चिह्न के लिए पेश करेगा दावा

Newsdesk

जयपुर : डकैत जगन गुर्जर का हुआ अंतिम संस्कार, नौ थानों की पुलिस टीमें रही तैनात

Newsdesk

बिहार विधान परिषद के 10 नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ, पहली बार सदन पहुंचे पवन सिंह-निशांत कुमार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading