October 31, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

अमृतसर पुलिस ने सीमा पार से अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

अमृतसर, 1 जुलाई । अमृतसर पुलिस को बुधवार को बड़ी कामयाबी मिली। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर जानकारी दी। डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “पुलिस ने सीमा पार से अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 7 आधुनिक पिस्तौल और 40 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।”डीजीपी ने लिख, “शुरुआती जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी सोशल मीडिया ऐप्स के जरिए विदेश में बैठे तस्करों के संपर्क में थे और आपराधिक तत्वों को सप्लाई करने के लिए सीमा पार के रास्तों से अवैध हथियारों की खेप मंगवा रहे थे।”

डीजीपी ने आगे लिखा, “पंजाब पुलिस अवैध हथियारों की तस्करी, संगठित अपराध और सीमा पार के आपराधिक नेटवर्क के खिलाफ ‘जीरो-टॉलरेंस’ नीति के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।बीते दिन मंगलवार को डीजीपी ने ‘एक्स’ पोस्ट में जानकारी दी थी कि एक बड़ी कामयाबी में, पंजाब की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स ने बठिंडा में सरहिंद नहर लिंक रोड के पास चली गोलीबारी के बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक ग्लॉक 9 एमएम पिस्तौल, एक .30 बोर पिस्तौल, पांच जिंदा कारतूस और दो खाली खोखा बरामद किए गए हैं।डीजीपी गौरव यादव ने लिखा था, “शुरुआती जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी एक आपराधिक नेटवर्क से जुड़े हैं और बठिंडा के पुलिस स्टेशन भगता भाईका में दर्ज हालिया आपराधिक मामले में वांछित हैं। ऑपरेशन के दौरान एक आरोपी घायल हो गया। चारों आरोपियों का आपराधिक बैकग्राउंड है और वे कई आपराधिक मामलों में शामिल रहे हैं।”

अन्य ख़बरें

*जिला स्तरीय वालीवॉल टूर्नामेंट का हुआ आगाज, दो दर्जन से अधिक टीमें होगी शामिल

Newsdesk

आज आ रहे अपेक्स बैंक भोपाल प्रशासक महेन्द्र सिंह यादव

Newsdesk

लॉर्डगंज गोलीकांड के तीनों आरोपी गिरफ्तार, अवैध हथियार और लूटी स्कूटी बरामद

Newsdesk

Leave a Comment