November 2, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकराष्ट्रीय

Gujarat : कार से घसीटकर बुजुर्ग की मौत, आरोपी पकड़ से बाहर

गुजरात: हिट एंड रन का बेहद दर्दनाक मामला, कार से घसीटकर बुजुर्ग की मौत

Rajkot News, 13 जुलाई। गुजरात के राजकोट से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां तेज रफ्तार कार ने एक बुजुर्ग महिला को सड़क पर रौंद दिया, जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई। डीसीपी जगदीश बांगरवा ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तालुका थाना इलाके में अर्टिगा कार चालक ने 60 साल की वृद्धा को सड़क पर रौंद दिया। जानकारी के मुताबिक आरोपी चालक अपनी तेज रफ्तार कार से करीब एक से दो किमी तक वृद्धा को सड़क पर घसीटता रहा। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन में जुट गई। जगदीश बांगरवा ने बताया कि सफेद रंग की अर्टिगा कार के मालिक का नाम सतीश कुमार कांतिलाल सिंघल है। उन्होंने अपने जीजा को कार चलाने के लिए दी थी। उनके जीजा के घर पर जांच की गई, और गाड़ी को कब्जे में ले लिया गया है। आरोपी अपना मोबाइल नंबर स्विच ऑफ करके फरार हो गया है। उसके परिजनों से पूछताछ कर आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें लगाई गई हैं। डीसीपी जगदीश बांगरवा ने आगे बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। प्रथम दृष्या और घटनास्थल पर मौजूद चश्मदीदों से पूछताछ में अभी ऐसी कोई जानकारी सामने नहीं आई है कि हादसे के वक्त आरोपी नशे में था या नहीं। अगर भविष्य में इस बात की पुष्टि होती है तो अतिरिक्त धारा जोड़ी जाएगी। उन्होंने बताया कि इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद नहीं हुई है, लेकिन गाड़ी जाते हुए नजर आ रही है। छानबीन चल रही है, बाकी कैमरों के फुटेज देखे जा रहे हैं।

अन्य ख़बरें

नेपाल में भारी बर्फबारी के बीच छह भारतीय पर्यटक लापता, सेना ने शुरू किया खोज अभियान

Newsdesk

अमित शाह का विपक्षी रैली पर हमला, बोले- सिख विरोधी दंगों की बरसी पर आयोजन पीडि़तों के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा

Newsdesk

मध्य प्रदेश सरकार एमएसएमई को सुविधा प्रदान करने के लिए नई कंपनी गठित करेगी: मोहन यादव

Newsdesk

Leave a Comment