25.5 C
Jabalpur
August 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

उत्तराखंड में भाजपा सरकार की गलत नीतियों से लोग दुखी : मायावती

लखनऊ, 15 जुलाई  बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने उत्तराखंड उपचुनाव के नतीजों को लेकर कहा कि राज्य में भाजपा सरकार की गलत नीतियों और द्वेषपूर्ण कार्यशैली से लोग दुःखी हैं। उन्होंने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, ”उत्तराखंड में पार्टी संगठन के कार्यों, पार्टी के जनाधार को बढ़ाने तथा बीएसपी पार्टी व मूवमेंट से जुड़े खास मुद्दों के साथ ही राज्य में हाल में हुए विधानसभा उपचुनाव आदि पर पार्टी के वरिष्ठ व जिम्मेदार लोगों के साथ नई दिल्ली में आयोजित बैठक में गहन समीक्षा।” उन्होंने आगे लिखा, ”उत्तराखंड में भाजपा सरकार की गलत नीतियों व द्वेषपूर्ण कार्यशैली आदि से लोग दुःखी हैं, जिसको लेकर जनता को जागरुक करना है कि कांग्रेस भी उनकी गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई, असुरक्षा आदि से त्रस्त जीवन का समाधान नहीं है बल्कि बहुजनों को खुद अपने पैरों पर खड़ा होना है।” उत्तराखंड में दो सीटों पर हुए उपचुनाव में मायावती की बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को भी झटका लगा है। यहां दोनों ही सीटों पर कांग्रेस पार्टी को जीत मिली है। उपचुनाव में बसपा, कांग्रेस और भाजपा से पीछे रही है।

अन्य ख़बरें

महाराष्ट्र: सीएम फडणवीस का एफडीए को सख्त निर्देश, गणेशोत्सव के दौरान प्रसाद में न हो मिलावट

Newsdesk

नेपाल त्रासदी पर एनसीपी-एसपी प्रवक्ता ने जताया दुख, बोले- भारत को पड़ोसी की मदद के लिए चलाना चाहिए बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन

Newsdesk

160 संविदा कर्मियों को मिली नियमित नौकरी, ऊर्जा मंत्री ने किया ऐलान

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading