40 C
Jabalpur
June 14, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकराष्ट्रीय

जम्मू-कश्मीर: डोडा में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़

जम्मू, 17 जुलाई । जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के ऊपरी इलाकों में बुधवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच रुक-रुक कर गोलीबारी हुई। अधिकारियों ने कहा कि गोलीबारी उसी स्थान पर हुई जहां मंगलवार को हुई थी। मंगलवार को जिले के भाटा देसा इलाके के ऊपरी इलाकों में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच गोलियां चली थीं। जिसमें एक कैप्टन समेत चार सैनिक और एक स्थानीय पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। मंगलवार को हुए हमले के बाद आतंकवादियों की तलाश के लिए सघन जंगल वाले इलाके में व्यापक तलाशी अभियान चल रहा है। आतंकवादियों द्वारा किए गए इस कायराना हमले की व्यापक रूप से निंदा की गई है और सेना तथा पुलिस ने कहा है कि हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को मार गिराया जाएगा। जम्मू संभाग के पुंछ, राजौरी, रियासी, कठुआ, रामबन तथा डोडा जिले पिछले दो महीनों से आतंकी हमलों के कारण चर्चा में हैं। पिछले दो महीनों में जम्मू संभाग में करीब एक दर्जन आतंकवादी हमले हो चुके हैं। सुरक्षा बलों तथा खुफिया एजेंसियों के शीर्ष अधिकारियों ने इस घटनाक्रम को बहुत गंभीरता से लिया है। खुफिया एजेंसियों ने दावा किया है कि विदेशी आतंकवादियों का एक कट्टर, भारी हथियारों से लैस तथा प्रशिक्षित समूह (जिनमें अधिकतर पाकिस्तानी हैं), वर्तमान में जम्मू संभाग के घने जंगलों वाले इलाकों में सक्रिय आतंकवादी समूह के तौर पर हमलों को अंजाम दे रहा है। एजेंसी के मुताबिक ये हिट-एंड-रन ऑपरेशन को अंजाम देते हैं तथा फिर निकट के जंगलों में गायब हो जाते हैं।

अन्य ख़बरें

पश्चिम बंगाल विधायक हस्ताक्षर मामले में सीआईडी के सामने पेश होंगे अभिषेक बनर्जी

Newsdesk

विजाग स्टील प्लांट में धमाके में मरने वालों की संख्या 10 हुई, सरकार ने हरसंभव मदद की घोषणा की विशाखापत्तनम,

Newsdesk

चेकिंग में फंसी लग्जरी थार, 9.92 लाख नकद ने बढ़ाई चालक की मुश्किलें

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading