July 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

देहरादून में बस ने स्कूटी सवार दो पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, एक की मौत

देहरादून, 20 जुलाई। देहरादून में शनिवार सुबह तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। एक तेज रफ्तार बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी जिससे मौके पर ही एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई, जबकि एक महिला पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गई। दरअसल, शनिवार सुबह देहरादून के धर्मपुर क्षेत्र में रिस्पना पुल से आगे आईएसबीटी फ्लाईओवर पर एक भीषण हादसा हो गया, जिसमें मौके पर ही एक सब इंस्पेक्टर की मौत हो गई। एक महिला पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों पुलिसकर्मी सुबह अपनी ड्यूटी पर जा रहे थे। तभी पीछे से आ रही एक वॉल्वो बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी। ये टक्कर इतनी जोरदार थी कि इसमें स्कूटी सवार दोनों पुलिसकर्मी दूर जा गिरे। एक पुलिसकर्मी, जो सब इंस्पेक्टर था उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने बस चालक को पकड़ा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस महकमा मौके पर पहुंचा और मृतक सब इंस्पेक्टर के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया और तुरंत घायल महिला पुलिसकर्मी को भी अस्पताल में भेजा। इस घटना की सूचना मिलने पर धर्मपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ भी पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी ली। साथ ही पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया है और बस चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अन्य ख़बरें

बांकीपुर में भाजपा नहीं, प्रशासन लड़ रहा चुनाव,’ प्रशांत किशोर का आरोप

Newsdesk

राज्यसभा में बोले जेपी नड्डा-विपक्ष मुद्दाविहीन, सरकार हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार

Newsdesk

स्थानीय निकायों में विकास परियोजनाओं की निगरानी के लिए एआई और जियो-टैगिंग का होगा इस्तेमाल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading