35.2 C
Jabalpur
June 21, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीयहेल्थ एंड साइंस

Nipah Virus -केरल में निपाह वायरस से 14 साल के लड़के की मौत

नई दिल्ली, 22 जुलाई । केंद्र सरकार ने रविवार को बताया कि केरल के मलप्पुरम जिले में निपाह वायरस का एक मामला सामने आया है। इस वायरस की चपेट में आकर 14 साल के एक लड़के की मौत हो गई। मलप्पुरम के एक 14 साल के लड़के में एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) के लक्षण दिखे। इसके बाद उसे इलाज के लिए एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में उसे कोझिकोड के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “नमूने एनआईवी (पुणे) भेजे गए थे, जहां निपाह वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है।” केंद्र सरकार ने राज्य को सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायों को तुरंत लागू करने की सलाह दी है। इसके अलावा मृतक के संपर्क में आए लोगों की पहचान करने और पड़ोसियों की टेस्टिंग के भी आदेश दिए गए हैं। राज्य सरकार को यह भी सलाह दी गई है कि वह पिछले 12 दिनों में मरीज के संपर्क में आए लोगों का पता लगाए और उन्हें क्वारंटाइन करे। स्वास्थ्य मंत्रालय के राष्ट्रीय ‘वन हेल्थ’ मिशन के तहत बहु-सदस्यीय प्रतिक्रिया टीम को मामले की जांच करने, महामारी विज्ञान संबंधों की पहचान करने और तकनीकी सहायता प्रदान करने में राज्य का समर्थन करने के लिए तैनात किया जाएगा। बता दें कि केरल में निपाह वायरस रोग (एनआईवीडी) का प्रकोप पहले भी सामने आ चुका है। सबसे हालिया प्रकोप 2023 में कोझिकोड जिले में हुआ था।

अन्य ख़बरें

‘कुछ अफसरों को लोगों के काम रोकने में मजा आता है’, शिवराज सिंह चौहान ने चेताया

Newsdesk

देश की आर्थिक स्थिति पर चर्चा के लिए संसदीय समिति की जल्द होगी बैठक

Newsdesk

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, अय्यर उपकप्तान, बुमराह की वापसी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading