26.5 C
Jabalpur
October 23, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनराष्ट्रीय

‘उलझ’ का पहला गाना ‘शौकन’ रिलीज, टाइट गाउन में जान्हवी कपूर ने दिखाई कातिल अदाएं

मुंबई, 22 जुलाई । बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘उलझ’ को लेकर  सुर्खियों में हैं। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच मेकर्स ने लोगों की एक्साइटमेंट को बढ़ाते हुए फिल्म का पहला गाना ‘शौकन’ रिलीज कर दिया है, जो एक डांस नंबर है। ‘शौकन’ को जुबिन नौटियाल, नेहा कक्कड़ और शाश्वत सचदेव ने गाया है। इस गाने को शाश्वत सचदेव ने कंपोज और प्रोड्यूस किया है, जबकि इसके लिरिक्स कुमार ने लिखे हैं। गाने में जान्हवी के साथ गुलशन देवैया भी हैं। दोनों एक क्लब में डांस करते हुए और काफी एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं। गाने के बारे में जान्हवी ने कहा, “मैं हमेशा से नेहा कक्कड़ के गानों की फैन रही हूं, और उनके साथ काम करना मेरी विश लिस्ट में शामिल था। ‘शौकन’ में पहली बार उनके साथ काम करने का मौका मिला। यह गाना आपको डांस फ्लोर पर जाने के लिए मजबूर कर देगा। यह हॉट, ग्लैमरस और ग्रूवी है। मुझे लगता है कि शाश्वत, जुबिन और नेहा ने शानदार गाना तैयार किया है।” नेहा कक्कड़ ने कहा, “इस धमाकेदार गाने के लिए शाश्वत को बधाई। ‘शौकन’ सिर्फ एक पार्टी नंबर नहीं है… यह एक वाइब है। मैं अपने फैंस को यह गाना सुनाने का बेसब्री से इंतजार कर रही थीं।” जुबिन नौटियाल ने कहा, “शाश्वत और नेहा के साथ काम करना खुशी की बात है। वे बेहतरीन कलाकार हैं, और म्यूजिक में हमारी पसंद एकदम मेल खाती है। जान्हवी और गुलशन की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने गाने को एक लेवल ऊपर पहुंचा दिया है। मुझे उम्मीद है कि मेरे सभी फैंस इस ट्रैक को उतना ही पसंद करेंगे जितना कि मैं करता हूं। ‘शौकन’ सोनी म्यूजिक इंडिया के लेबल के तहत रिलीज किया गया है। बता दें कि हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया, इसमें सस्पेंस, एक्शन और ड्रामा तीनों का मिश्रण देखने को मिला। फिल्म में जान्हवी सबसे कम उम्र की डिप्टी हाई कमिश्नर सुहाना भाटिया का किरदार निभा रही हैं। उनके सलेक्शन पर सवाल खड़े होते हैं। कुछ लोग आरोप लगाते हैं कि सुहाना की नियुक्ति में नेपोटिज्म का काफी हाथ है, क्योंकि वह एक समृद्ध परिवार से हैं। वह अपने विभाग में अपनी जगह बनाने के लिए काफी मशक्कत करती हैं। ट्रेलर में दिखाया गया है कि जान्हवी लंदन एंबेसी की एक खबरी की तलाश में निकलती हैं और खुद ही उसके जाल में फंस जाती हैं। अपने ऊपर लगे देशद्रोह का आरोप हटाने के लिए और देश की रक्षा करने के लिए वह उन लोगों से भी भिड़ती हैं, जिन्होंने उन्हें और उनके देश को धोखा दिया है। नेशनल अवॉर्ड-विनिंग डायरेक्टर सुधांशु सरिया द्वारा निर्देशित फिल्म में रोशन मैथ्यू, आदिल हुसैन, राजेश तैलंग, मेयांग चांग, ​​राजेंद्र गुप्ता और जितेंद्र जोशी भी हैं। जान्हवी कपूर ने फिल्म का ट्रेलर इंस्टाग्राम पर शेयर किया था और कैप्शन में लिखा, ”हर किसी के पास एक कहानी है। हर कहानी के सीक्रेट्स हैं। हर सीक्रेट में ट्रैप है। इस ‘उलझ’ को सुलझाना आसान नहीं है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है और यह फिल्म दो अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी

अन्य ख़बरें

पूर्व वायु योद्धा परवेज आलम ने लगाया घर पर हमले और 16 घंटे हिरासत में रखने का आरोप, मुख्य सचिव से लगाई न्याय की गुहार

Newsdesk

2028 में खेले जाएंगे लॉस एंजिल्स ओलंपिक के लिए क्वालीफायर मुकाबले, आईसीसी ने किया बदलाव

Newsdesk

चीन सीमा पर आईटीबीपी प्रमुख की टिप्पणी को लेकर स्पष्टीकरण, किसी विशेष घटना से जुड़ा नहीं मामला

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading