November 2, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

उत्तराखंड में रेल नेटवर्क होगा मजबूत, 5,131 करोड़ रुपए आवंटित, सीएम धामी ने जताया आभार

उत्तराखंड,25 जुलाई । 23 जुलाई को संसद में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार 3.0 का पहला पूर्ण बजट पेश किया। इस बजट में केंद्र सरकार ने उत्तराखंड में रेल परियोजनाओं को रफ्तार देने के लिए 5,131 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं। केंद्र सरकार की ओर से आवंटित राशि पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आभार जताया। उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री का आभार जताता हूं कि इस बजट में प्रदेश के लिए 5 हजार से अधिक रुपया आवंटित किया गया है। केंद्र सरकार के सहयोग से यहां पर तेजी से कार्य होंगे और रेल की अन्य परियोजनाओं पर भी कार्य शुरू कर दिया जाएगा। प्रदेश की रेल लाइन की कनेक्टिविटी बढ़ाई जाएगी, साथ ही रेल नेटवर्क को सुदृढ़ किया जाएगा। 2026 तक ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना का काम पूरा कर लिया जाएगा। प्रदेश की सरकार के लिए यह प्रोजेक्ट बेहद ही खास है और इस प्रोजेक्ट के पूरे होने से लोग रेल के माध्यम से यहां आ सकेंगे। इसके साथ ही देहरादून, हरिद्वार, हर्रावाला, काशीपुर, काठगोदाम, किच्छा, कोटद्वार, लालकुआँ, रामनगर, रूड़की तथा टनकपुर रेलवे स्टेशनों को अमृत स्टेशनों के रूप में विकसित किया जाएगा। सीएम धामी ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स से भी एक पोस्ट किया। लिखा मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के माध्यम से प्रदेश के उद्यमशील युवाओं एवं कृषकों को स्वरोजगार के अवसर मिल रहे हैं। हमारी सरकार उत्तराखण्ड को ऊर्जा प्रदेश बनाने के संकल्प को साकार करने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रही है। दूसरी पोस्ट में सीएम धामी ने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, देवभूमि के वीर सपूत, अमर शहीद श्रीदेव सुमन की पुण्यतिथि पर नमन किया। सीएम ने कहा कि उन्होंने राष्ट्र की स्वाधीनता में महत्वपूर्ण योगदान देने के साथ ही आपने टिहरी जनक्रांति को नई ऊर्जा देने का कार्य किया। मातृभूमि की सेवा को समर्पित आपका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्तम्भ है।

अन्य ख़बरें

नेपाल में भारी बर्फबारी के बीच छह भारतीय पर्यटक लापता, सेना ने शुरू किया खोज अभियान

Newsdesk

अमित शाह का विपक्षी रैली पर हमला, बोले- सिख विरोधी दंगों की बरसी पर आयोजन पीडि़तों के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा

Newsdesk

मध्य प्रदेश सरकार एमएसएमई को सुविधा प्रदान करने के लिए नई कंपनी गठित करेगी: मोहन यादव

Newsdesk

Leave a Comment