28.5 C
Jabalpur
July 30, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयक्राइम

अफगानिस्तान : काबुल में विस्फोट, 3 की मौत

काबुल, 10 जनवरी | अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में रविवार को एक विस्फोट में कम से कम तीन लोग मारे गए और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। अफगानिस्तानके गृह मंत्रालय के प्रवक्ता तारीक एरियन ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, यह विस्फोट पुलिस जिला 8 में सुबह 8.30 बजे हुआ।

एरियन ने कहा कि पीड़ितों में पब्लिक प्रोटेक्शन फोर्स के प्रवक्ता जिया वदान भी शामिल हैं।

घटना की विस्तृत जानकारी दिए बिना ही अधिकारी ने हमले के लिए तालिबान को दोषी ठहराया।

आतंकवादी समूह ने हालांकि अभी तक आरोपों का जवाब नहीं दिया है।

पिछले महीने से अभी तक अलग-अलग आतंकी हमलों में काबुल में 23 लोगों की मौत हो गई और 70 घायल हो गए।

26 दिसंबर को काबुल में 4 धमाके हुए थे।

अन्य ख़बरें

ख़ैबर पख़्तूनख़्वा में पुलिस चौकी पर आतंकवादी हमला,  नौ पुलिसकर्मियों की मौत

Newsdesk

अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में नहीं किया बदलाव, मार्केट पर पड़ा असर

Newsdesk

सीडब्ल्यूजी 2026: पुरुषों की 100 मीटर टी47 स्पर्धा में भारत का जलवा, गोल्ड के साथ सिल्वर भी जीता

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading