22.8 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
टेक्नोलॉजीप्रादेशिकराष्ट्रीय

डिजिटल हो रहा है उत्तराखंड विधानसभा, तेजी से चल रहा है काम : ऋतु खंडूड़ी

डिजिटल हो रहा है उत्तराखंड विधानसभा, तेजी से चल रहा है कार्य: ऋतु खंडूरी

देहरादून, 29 जुलाई। कई अन्य राज्यों की विधानसभाओं की तरह उत्तराखंड विधानसभा भी आने वाले दिनों में डिजिटल होने जा रही है। इसके लिए युद्धस्तर पर काम जारी है। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने सोमवार को बताया, “देश की सभी विधानसभाओं को डिजिटल बनाया जा रहा है। इसी पहल के तहत केंद्र सरकार ने उत्तराखंड विधानसभा के लिए भी बजट आवंटित किया है। राज्य सरकार ने भी विधानसभा के लिए बजट का प्रावधान किया है। देहरादून में यह काम शुरू हो गया है और आने वाले दिनों में गैरसैंण (भराड़ीसैंण) को भी डिजिटल किया जाएगा। इसके साथ ही हम डिजिटल हो जाएंगे।” गैरसैंण तहसील का भराड़ीसैंण उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी है। वहां भी एक विधानसभा भवन है जहां साल में एक सत्र का आयोजन किया जाता है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा, “जब हमारी विधानसभा डिजिटल हो जाएगी तो इस पर ज्यादा जोर दिया जाएगा कि विधानसभा में कागज का कम से कम इस्तेमाल हो। उन्होंने कहा कि कई छोटे-मोटे कार्य हो रहे थे। इस दौरान हमने सोचा कि देहरादून विधानसभा के रिनोवेशन का कार्य शुरू किया जाए। जब हम डिजिटल होंगे तो स्पेस चाहिए होगा, जहां मशीनें रखी जाएंगी। फर्नीचरों में भी बदलाव होता है। बड़ी संख्या में लैपटॉप आएंगे।” विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि विधानसभा को डिजिटल होने में अभी समय लगेगा। इसमें प्रशिक्षण की भी आवश्यकता है। जहां अफसरों को प्रशिक्षण दिया जाएगा, वहां विधायकों को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। लेकिन, इंफ्रास्ट्रक्चर समय से तैयार हो जाएगा। देहरादून विधानसभा में रिनोवेशन का कार्य पूरा होने के बाद गैरसैंण में भी कार्य शुरू किया जाएगा।

अन्य ख़बरें

पापोरी हर्ष की ‘द जुगनी स्टोरी’ ने गुरुग्राम की शाम को संगीत और यादों के जश्न में बदला

Newsdesk

अनंत सिंह पर जदयू की कार्रवाई को चिराग पासवान ने बताया आंतरिक मामला, चंदन सिंह बोले- पार्टी विरोधी गतिविधियों पर नहीं मिलेगी छूट

Newsdesk

कथित 500 करोड़ ऑडियो विवाद पर वर्षा गायकवाड़ ने सरकार को घेरा, ईडी-एसीबी जांच की मांग

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading