32.1 C
Jabalpur
April 22, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

जाति जनगणना की मांग को लेकर विपक्षी दलों का लोकसभा में हंगामा

आपातकाल पर सदन में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने पढ़ा निंदा प्रस्ताव, यह है पूरा स्क्रिप्ट

नई दिल्ली, 31 जुलाई। कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों के सांसदों ने बुधवार को जाति जनगणना करवाने के लिए लोकसभा में जोरदार हंगामा और नारेबाजी की। विपक्षी सांसदों के हंगामे के बीच लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने प्रश्नकाल की कार्यवाही को चलाने का प्रयास किया। लेकिन विपक्षी दलों के सांसदों द्वारा वेल में आकर तख्तियां लहराने के बाद स्पीकर ने सदन की कार्यवाही को 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया। सुबह 11 बजे लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने पर सबसे पहले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन की तरफ से पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीत कर इतिहास बनाने वाले मनु भाकर और सरबजोत सिंह को बधाई दी। इसके बाद उन्होंने प्रश्नकाल की कार्यवाही शुरू की लेकिन जाति जनगणना की मांग को लेकर कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों के सांसदों ने नारेबाजी शुरू कर दी। नारेबाजी करते हुए हुए विपक्षी सांसद वेल में भी आ गए। वो लगातार सरकार के खिलाफ नारे लगाते रहे, जाति जनगणना की मांग करते रहे और माफी मांगने की भी मांग करते रहे। विपक्षी सांसदों के हंगामे पर सवाल खड़ा करते हुए केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सुबह शाम जाति की बात करने वाले राहुल गांधी और कांग्रेस यहां जाति पूछने पर सवाल खड़ा करना चाहते हैं। उन्होंने कांग्रेस पर सेना का अपमान करने, लोकतंत्र को कमजोर करने और देश में हिंसा और अराजकता फैलाने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह सदन नियमों से ही चलेगा। लोकसभा स्पीकर ने भी सदन में नियोजित बाधा डालने के लिए विपक्षी सांसदों को फटकार लगाते हुए कहा कि बीएसी की बैठक में यह तय हुआ था कि सदन में कोई भी तख्तियां नहीं लहराएगा। यह गलत है। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है और वे नियोजित तरीके से सदन की कार्यवाही को बाधित करना चाहते हैं। यह कहते हुए उन्होंने सदन की कार्यवाही को 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।

अन्य ख़बरें

झारखंडः चतरा में हाइवा से कुचलकर शख्स की मौत, 8 घंटे से सड़क जाम; मुआवजे की मांग

Newsdesk

केदारनाथ धाम के कपाट खुलने पर पीएम मोदी ने साझा की तस्वीरें, कहा- ‘हर हर महादेव

Newsdesk

तेलंगाना का लक्ष्य 2028 तक सर्वश्रेष्ठ सड़क नेटवर्क बनाना

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading